{"_id":"5ab3640b4f1c1bb7758b6d1a","slug":"ranveer-singh-naked-video-was-recorded-in-changing-room-this-is-how-actor-handled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह का बिना कपड़ों के वीडियो बना रहा था एक शख्स, 'खिलजी' ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह का बिना कपड़ों के वीडियो बना रहा था एक शख्स, 'खिलजी' ने ऐसे सिखाया सबक
Thu, 22 Mar 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि उनके एक फैन ने उनका बिना कपड़ों के वीडियो बना लिया था। उन्होंने बताया कि स्विमिंग के बाद जब वह चेंचिंग रूम में गए तब वहां एक कि एक शख्स ने उनका नेकेड वीडियो बनाया।
2 of 5
Ranveer Singh
'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया, 'मैं चेंजिंग रूम में था। अपने बाल सुखा रहा था, तभी मेरी नजर एक शख्स पर पड़ी जो मेरा वीडियो बना रहा था। उसके सेलफोन का फ्लैश भी ऑन था।' उन्होंने कहा, 'अगर उसने लाइट ऑफ कर रखा होता तो पकड़ा नहीं जाता।'
3 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने फौरन दिमाग लगाया और उस शख्स के हाथ से फोन छीनकर सबसे पहले वीडियो डिलीट किया। उन्होंने कहा, 'मैं चेंजिंग रूम से निकलकर उस आदमी के पीछे दौड़ा और चिल्लाया। जैसे ही मैंने शोर मचाया वह शख्स सहम गया और भागना भूल गया।' एक्टर ने कहा, 'मैं फौरन उसके पास गया, फोन छीना और वीडियो डिलीट कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
रणवीर सिंह ने बताया कि उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। हाल ही में जब वह एक क्लब में वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब वहां लोगों का जमावड़ा लग गया और इसकी वजह से रोड पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था। तब एक्टर ने फैन्स से अपील की कि वे एक-एक कर उनके साथ सेल्फी लें। एक्टर की इस अपील के बाद सभी ने लाइन लगाकर उनके साथ सेल्फी ली। रणवीर ने बताया कि इस 'फैन ड्रिल' की वजह से उनका काफी वक्त बर्बाद हो गया और वह थक गए।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
फिल्म 'पद्मावत' में 'खिलजी' का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह की खूब तारीफें हुईं। फिलहाल वह जोया अख्तर की फिल्म 'गुली ब्वॉय' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वह रैप सिंगर का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' और कबीर खान की फिल्म '83' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।