{"_id":"5ab37bba4f1c1b91778b6d26","slug":"rajkummar-rao-denies-walking-out-of-a-film-with-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहता ये स्टार, जानें क्या है सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहता ये स्टार, जानें क्या है सच्चाई
Thu, 22 Mar 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुमार राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत ने अपना करियर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से शुरू किया था। इसके बाद उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे। उनकी पहली फिल्म 'काई पो चे' थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इसके बाद सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब सुशांत रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स को भी टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि एक उभरते हुए सितारे ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। जानें कौन है यह स्टार।
3 of 5
राजकुमार राव
इस एक्टर का नाम है राज कुमार राव। राजकुमार राव एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। खबरों की मानें तो जब फिल्ममेकर नीतेश तिवारी ने उन्हें सुशांत के साथ फिल्म ऑफर की तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहा गया कि अब राजकुमार सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
अब इस पर राजकुमार का बयान भी आ गया है। इस बारे में राजकुमार ने कहा, 'मैं नीतेश सर की रिस्पेक्ट करता हूं। उनका काम भी बहुत पसंद है। इंडस्ट्री में वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे दिल की हर बात शेयर कर सकता हूं। हम कभी भी फिल्म को लेकर नहीं मिलते हैं। मुझे नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
बता दें कि नीतेश तिवारी ने 'दंगल' डायरेक्ट की है। राजकुमार राव ने कहा, 'एक फैन की तरह मैं भी नीतेश सर की फिल्में देखने के लिए बेताब रहता हूं। अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैं जरूर करूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।