{"_id":"5ab358224f1c1bb6758b6c7d","slug":"urmila-matondkar-bewafa-beauty-song-is-out-from-blackmail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Song: 10 साल का इंतजार खत्म, 'बेवफा ब्यूटी' बनकर उर्मिला मांतोडकर ने स्क्रीन पर की धमाकेदार वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Song: 10 साल का इंतजार खत्म, 'बेवफा ब्यूटी' बनकर उर्मिला मांतोडकर ने स्क्रीन पर की धमाकेदार वापसी
Thu, 22 Mar 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
urmila matondkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे इतंजार के बाद बॉलिवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की पर्दे पर वापसी को लेकर फैेस का इंतजार आज खत्म हो गाया है। उर्मिला का धमाकेदार आइटम नंबर आज रिलीज हो गया है। सालों बाद छम्मा छम्मा गर्ल ने स्क्रीन पर आते ही अपने आइटम नंबर से धमाल मचा दिया है।
2 of 5
urmila matondkar
उर्मिला ने इस बार 'बेवफा ब्यूटी' नाम के गाने में अपना जलवा बिखेरा है। उन्हें देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि वह इतने साल से स्क्रीन से दूर थी। इस गाने में छम्मा छम्मा गर्ल पर्पल साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
3 of 5
urmila matondkar
इस गाने के बारे में बात करते हुए फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, 'फिल्म में इरफान ने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसमें कभी भी कोई आदमी नहीं आना चाहेगा लेकिन यह गाना बेहद मजाकिया है और लोगों को कहीं से भी अश्लील नहीं लगेगा। अमित के तेज म्यूजिक, पावनी की स्पाइसी वॉइस और उर्मिला जैसी मेग्नेटिक स्टार की मौजूदगी के साथ यह गाना बेहद अच्छा बन पड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urmila matondkar
फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने कहा, 'शुरू में फिल्म में इस गाने को नहीं रखा गया था लेकिन बाद में फिल्म की कहानी को नरेट करते हुए एक गाने को शामिल करने का फैसला किया गया। यह एक आइटम सॉन्ग नहीं है बल्कि यह गाना फिल्म की कहानी के बारे में बताता है।'
विज्ञापन
5 of 5
urmila matondkar
बता दें इरफान खान की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही उर्मिला का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है। पावनी पहले ही 'लैला मैं लैला' गाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इस सॉन्ग को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।