काजोल, तनूजा और अजय देवगन की तरह तनीषा बॉलीवुड में अपनी खास जगह नहीं बना पाईं। तनीषा (Tanishaa Mukerji) ने 16 साल पहले सिनेमाजगत में एंट्री की और लगातार 11 फिल्में फ्लॉप दी। तनीषा के फिल्मी करियर से ज्यादा उनके अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रहीं। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि तनीषा अब पर्दे के पीछे अपनी किस्मत आजमाएंगी। इस बात का खुलासा खुद तनीषा ने एक ईवेंट के दौरान किया।
11 फ्लॉप देने के बाद ये काम करेंगी तनीषा, कमबैक पर दिया ऐसा जवाब बॉलीवुड को लग सकता है बुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनीषा ने मुंबई में एक ईवेंट के दौरान बताया कि वह प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं। इस ईवेंट के दौरान जब तनीषा से पूछा गया कि क्या फिल्मों में वापसी करने की उनकी कोई प्लानिंग है तो एक्ट्रेस ने कहा- 'क्या आपको लगता है कि अच्छी फिल्में बन रही हैं? अगर मुझे कोई ऑफर मिलता है तो मैं जरूर करूंगी। फिलहाल वेब एक अच्छा मंच बन चुका है। फिल्में बनाना चाहती हूं और उम्मीद है कि मेरे प्रोडक्शन हाउस के तहत मैं एक फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करूंगी।'
तनीषा ने साल 2003 से अपने 'Sssshhh...' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'पॉपकॉन खाओ, मस्त हो जाओ', 'नील एंड निकी', 'सरकार', 'टैंगो चार्ली', 'वन टू थ्री', 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में नजर आईं। तनीषा की आखिरी रिलीज फिल्म 'अन्ना' थी। फिल्मों के साथ-साथ तनीषा 'बिग बॉस सीजन 7' में भी नजर आईं। यहां पर तनीषा अरमान कोहली से अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं।
'बिग बॉस' के बाद दोनों कई ईवेंट में साथ नजर आए लेकिन बाद में ब्रेकअप की खबरें आईं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। तनीषा से ब्रेकअप के बाद अरमान ने लिव-इन पार्टनर नीरू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इसके बाद नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस मामले की शिकायत पुलिस में भी नीरू ने की थी। बाद में केस वापस ले लिया और अरमान से ब्रेकअप कर लिया। अरमान से ब्रेकअप के बाद तनीषा कई बार बहन और मां के साथ नजर आईं। बीच में तनूजा की तबीयत काफी खराब हो गई थी फिलहाल वह अब ठीक हैं। तनीषा और काजोल ने तनूजा का काफी ध्यान रखा।
और भी बॉलीवुड की खबरें।