फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच फरहान अख्तर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की। फरहान अपनी निजी जिंदगी पर कुछ भी बोलने से गुरेज करते हैं ऐसे में पहली बार उन्होंने तलाक के दो साल बाद अपने और अधुना के बारे में बताया। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि तलाक की खबर सुनते ही उनके बच्चों ने किस तरह से प्रतिक्रिया दी थी।
अधुना से तलाक के दो साल बाद फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा था दोनों बेटियों का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बच्चों को तलाक के बारे में बताना किसी भी मां-बाप के लिए आसान नहीं होता। ऐसी ही मुश्किल परिस्थिति से अभिनेता फरहान और उनकी पूर्व पत्नी अधुना गुजर चुके हैं। फरहान और अधुना की शादी साल 2000 में हुई थी। 16 साल की शादी के बाद फरहान अख्तर और अधुना साल 2017 में अलग हो गए थे। बांद्रा फैमिली कोर्ट से दोनों को तलाक मिल गया। आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा।
तलाक के दो साल बाद फरहान अख्तर ने पिंकविला वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि तलाक की खबर सुनते ही उनके बच्चों की हालत कैसी हो गई थी। फरहान ने कहा- 'कुछ भी आसान नहीं होता। कुछ भी आप अपने बच्चे को बताएं जो आपको लगता है कि आपका बच्चा सुनना नहीं चाहता है वह कभी भी आसान नहीं होगा। आपको अपने बच्चे के साथ ईमानदार होना चाहिए क्योंकि वह मूर्ख नहीं हैं। उनके पास आपसे ज्यादा महसूस करने की शक्ति होती है और यह समझ सकते हैं कि उनके माता-पिता क्या महसूस कर रहे होंगे।'
फरहान अख्तर ने आगे कहा- 'जब तक आप उनसे झूठ नहीं बोलते तब तक सब ठीक है। आपने उनसे अपने मन की बात कह दी फिर वो जो भी चाहे कर सकते हैं। आखिर में वह समझ ही जाएंगे कि आपने ऐसा क्यों किया? हो सकता है कि उस वक्त वह आपकी बातों को ना समझे लेकिन आपको उनके प्रति ईमानदार रहना होगा बदले में वह भी आपके साथ ईमानदार रहेंगे।' तलाक के बाद भी फरहान और अधुना के बीच बॉन्डिग अच्छी है। दोनों मिलकर अपने बच्चों का ख्याल रख रहे हैं।
आपको बता दें, अधुना से तलाक लेने के बाद फरहान अख्तर शिबानी डांडेकर को डेट कर रहे हैं। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में फहरान और शिबानी का सिर्फ हाथ दिख रहा था। दोनों एक दूसरे की उंगली पकड़े हुए थे। खास बात ये है कि दोनों ने अंगूठी भी पहनी हुई थी। इस फोटो से ऐसा अंदाजा लगाया गया था कि दोनों ने सगाई कर ली है। हाल ही में फरहान शिबानी के साथ 'द स्काई इज पिंक' की स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:- 'शमशेरा' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, रणबीर कपूर का ऐसा लुक देख पहचान नहीं पाए फैंस