फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका के बाद अब अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया तलाक के बाद कितना बदल गया है बेटे के साथ रिश्ता?

Thu, 07 Mar 2019 02:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 07 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
After 2 years of divorce with Malaika Arora Arbaaz Khan revealed relationship with son Arhaan Khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

बीते दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अरबाज से अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। मलाइका हाल ही में करीना कपूर खान के रेडियो शो में आई थीं जहां पर उन्होंने दिल खोलकर अपनी बात रखी। मलाइका के इन खुलासों के बाद अब अरबाज खान (Arbaaz Khan) का बयान आया है। अरबाज ने बयान में बताया कि मलाइका से तलाक के बाद बेटे से रिश्ते में कितना बदलाव आया है। 

After 2 years of divorce with Malaika Arora Arbaaz Khan revealed relationship with son Arhaan Khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने यह खुलासा हाल ही में डेक्कन क्रॉनिकल को दिए गए इंटरव्यू में किया। इस इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली और अरहान के साथ अपने रिश्ते का सच भी बताया। अरबाज ने बातचीत के दौरान बताया - 'मैं अपने बच्चे के साथ बहुत सारा समय बिताता हूं। पिता होने की सारी जिम्मेदारियां निभाता हूं।'

After 2 years of divorce with Malaika Arora Arbaaz Khan revealed relationship with son Arhaan Khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter

अरबाज ने आगे कहा - 'अभी वो मेरे साथ नहीं रह रहा क्योंकि उसकी कस्टडी मलाइका के पास है। वह हमेशा मेरे संपर्क में रहता है और मेरे साथ रहने के लिए भी आता है। मैं एक अच्छा पिता हूं। अरहान एक अच्छा बच्चा है। अरहान अपने दादा-दादी के करीब है। साथ ही मैटरनल रिश्तेदारों से भी जुड़ा हुआ है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 2 years of divorce with Malaika Arora Arbaaz Khan revealed relationship with son Arhaan Khan
Arbaaz Khan - फोटो : social media

इस इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज से जॉर्जिया (Giorgia Andriani) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहिचक सब कुछ बता दिया। अरबाज ने कहा - 'वह एक शानदार पार्टनर है। मुझे खुशी है कि वह मुझे सकारात्मक रखने में मदद करती हैं। जॉर्जिया ने मुझे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।' इस इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने मलाइका और अपने रिश्ते पर दिल खोलकर बात की।

विज्ञापन
After 2 years of divorce with Malaika Arora Arbaaz Khan revealed relationship with son Arhaan Khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज ने मलाइका और अपने रिश्ते पर कहा - 'एक समय था जब मैं परेशान रहता था। अब सब खत्म हो गया है। चाहे आप भूल जाओ या माफ कर दो, जो भी हालत आप चुनो, जिंदगी में आगे बढ़ना ही पड़ता है।' आपको बता दें, अरबाज का यह बयान उस वक्त आया है जब मलाइका ने कुछ दिन पहले ही अरबाज और अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed