{"_id":"5c80cf88bdec2214195aa99b","slug":"nita-ambani-inaugurates-dhirubhai-ambani-square-akash-ambani-and-shloka-mehta-begin-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश-श्लोका के विवाह पर अंबानी परिवार ने 2000 बच्चों के साथ बांटीं खुशियां, लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश-श्लोका के विवाह पर अंबानी परिवार ने 2000 बच्चों के साथ बांटीं खुशियां, लिया बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और मोना और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक मुंबई में होने वाली शादी के दौरान कई कार्यक्रम होंगे। शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ से हुई। प्री-वेडिंग और वेडिंग के तमाम कार्यक्रमों के बीच अंबानी परिवार ने अपनी खुशियां मुंबई के 2000 वचिंत बच्चों के साथ बांटी।
2 of 5
Nita Ambani
आकाश और श्लोका के साथ अंबानी परिवार और मेहता परिवार ने अन्न सेवा में 2000 बच्चों को रात का खाना परोसा। जियो गार्डन्स में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर इक्ट्ठा हुए ये बच्चे रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न प्रोजेक्टस् से जुड़े हुए हैं। नीता और मुकेश अंबानी के परिवार ने मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों मे बुधवार से एक सप्ताह तक अन्न सेवा कार्यक्रम चलाने की शुरुआत की।
3 of 5
Nita Ambani
6 से 13 मार्च तक शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी। सप्ताह भर बाद एक वर्ष तक मुंबई के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भोजन के लिए खाद्य सामग्री भी अंबानी परिवार देगा। अन्न सेवा के मौके पर नीता अंबानी ने कहा “ हम अपनी खुशी आप सभी के साथ साझा करना चाहते हैं और शहर भर के हजारों बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं”।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nita Ambani
इस मौके पर विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो का प्रीमियर भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 2000 से अधिक सुविधाओं से वंचित बच्चों को आमंत्रित किया गया। मुख्य आकर्षण ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हो’ का गायन था, इनको वाटर फाउंटेन के साथ तालमेल में प्रस्तुत किया गया था। 12 मार्च को शहर के लगभग 7,000 प्रोटेक्टर्स के लिए दो और विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
akash ambani
नीता अंबानी ने कहा कि धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में म्यूजिकल फाउंटेन कार्यक्रम मुंबई की जीवंत भावना के लिए समर्पण है। हम आने वाले दिनों में उन लोगों के लिए कई शो प्रस्तुत करेंगे जो हर दिन हमारा गौरव बढ़ाते हैं जिनमें हमारी पुलिस, सेना और अर्ध-सैन्य बल , फायरमैन, बीएमसी कार्यकर्ता, और कई अन्य शामिल हैं जो कि 24&7 काम करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते हुए इस महान शहर को सुरक्षित रखते हैं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।