{"_id":"5d7af2218ebc3e93b24e2eb7","slug":"after-anushka-shetty-refuse-for-mamangam-opened-prachi-tehlan-fate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शेट्टी के इंकार ने खोल दी प्राची की किस्मत, मामांगम का टीजर रिलीज होते ही आईं सुर्खियों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शेट्टी के इंकार ने खोल दी प्राची की किस्मत, मामांगम का टीजर रिलीज होते ही आईं सुर्खियों में
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
prachi tehlan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के साथ डेब्यू करने जा रही पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और चर्चित अभिनेत्री प्राची तहलन को अपने करियर की पहली मेगा बजट फिल्म मामांगम मिलने की भी दिलचस्प कहानी है। फिल्म मामांगम में वह लीड किरदार कर रही हैं और फिल्म का पहला ग्राफिकल ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसे लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों में उत्सुकता बढ़ने लगी है।
2 of 4
prachi tehlan
- फोटो : Social Media
सूत्र बताते हैं कि फिल्म मामांगम के निर्देशक ए पद्मकुमार ने पहले फिल्म में फीमेल लीड रोल के लिए साउथ की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी से संपर्क किया था। अनुष्का की बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्में उस समय तक हिट हो चुकी थीं और हिंदी भाषी क्षेत्रों में उनकी अच्छी पहचान बन चुकी थीं। लेकिन, अनुष्का दो पीरियड फिल्में करने के बाद कोई हल्की फुल्की फिल्म करना चाहती थीं लिहाजा मामांगम के प्रस्ताव को उन्होंने नकार दिया और आर माधवन के साथ अपनी अगली फिल्म साइलेंस की शूटिंग शुरू कर दी।
3 of 4
anushka shetty
उधर, अनुष्का शेट्टी की ना के बाद फिल्म मामांगम के मेकर्स ने किसी दूसरी बड़ी हीरोइन के पास जाने की बजाय एक नए चेहरे को ममूटी के साथ लॉन्च करने का फैसला किया और फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मुंबई में आकर डेरा डाल दिया। फिल्म मामांगम की कास्टिंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मुंबई में तमाम अभिनेत्रियों में इस रोल के लिए ऑडीशन दिया और उनमें से प्राची तहलन का नाम फाइनल हुआ। फिल्म की शूटिंग से पहले प्राची ने इस रोल के लिए किस तरह की लंबी मेहनत की, इसका विवरण भी सूत्रों ने साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
prachi tehlan
- फोटो : Social Media
फिल्म मामांगम के निर्माता वेणु कुण्णाप्पिली ने हाल ही में फिल्म के सेट पर मलयालम फिल्मों के शौकीनों के लिए एक खास कार्यक्रम रखा, जहां प्राची को भी खास तौर से बुलाया गया। प्राची के लुक्स का फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है और इसके सामने आने के बाद से ही हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े निर्माताओं के भी प्राची से संपर्क साधने की खबरें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।