फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के समर्थन में आकर रानू मंडल ने बोली ऐसी बात, मैनेजर अतींद्र और तपन दास होंगे निराश

Fri, 13 Sep 2019 12:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal Spoken About With Terms of Her Daughter Elizabeth
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook

रातों रात इंटरनेट पर मशहूर हुईं रानू मंडल की जिंदगी अब पहले से बिल्कुल बदल चुकी है। रेलवे स्टेशन पर अतींद्र चक्रवर्ती के बनाए दो मिनट के वीडियो ने उन्हें खूब पॉपुलरिटी दिलाई। मशहूर होने के बाद रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय उनसे मिलने पहुंचीं जो कई सालों से उनसे दूर रह रही थीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि वो मां की पॉपुलरिटी को भुनाना चाहती हैं। आखिर इतने सालों से अलग रह रही एलिजाबेथ को अब रानू मंडल की याद क्यों आईं। अब इस पर रानू मंडल का क्या सोचना है उन्होंने खुद बताया है।

Ranu Mondal Spoken About With Terms of Her Daughter Elizabeth
Elizabeth and Ranu Mondal - फोटो : file photo

रानू मंडल से जब पूछा गया कि उनकी बेटी उन्हें सालों पहले छोड़कर चली गई थी लेकिन अब मिलने पहुंची हैं। इस पर रानू मंडल ने कहा कि 'मैं पुरानी बातों को सोचना नहीं चाहती हूं। अब बस मैं एक बार फिर अपने परिवार के साथ रहना चाहती हूं।' 

Ranu Mondal Spoken About With Terms of Her Daughter Elizabeth
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo

रानू की बेटी ने हाल ही में अतींद्र चक्रवर्ती और तपन दास पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल अतींद्र चक्रवर्ती ही रानू मंडल का सारा कामकाज देख रहे हैं और वो उनके मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं वहीं तपन दास एक क्लब के मेंबर हैं जिससे अतींद्र चक्रवर्ती जुड़े हुए हैं। रानू उन्हें बेटे की तरह मानती हैं। एलिजाबेथ का कहना है कि उन्हें उनकी मां से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हें धमकाया जा रहा है कि अगर रानू मंडल से मिलने की कोशिश की तो पैर तोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एलिजाबेथ का कहना है कि 'वो लोग मुझे लेकर मां का ब्रेन वॉश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal Spoken About With Terms of Her Daughter Elizabeth
Ranu Mondal - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार एलिजाबेथ ने बताया है कि उन्हें काफी समय तक मां रानू मंडल को छोड़ने की धमकी मिलती रही। जिसकी वजह से उन्होंने मां को छोड़ने का फैसला किया। एलिजाबेथ ने ये भी कहा- 'मैं कुछ दिन पहले कोलकाता से धर्मतला गई थी। वहां मैंने मां को एक बस स्टैंड पर बैठे देखा। मैं तुरंत उनके पास गई और उन्हें 200 रुपये देकर घर जाने को कहा।' 

विज्ञापन
Ranu Mondal Spoken About With Terms of Her Daughter Elizabeth
ranu mondal - फोटो : social media

एलिजाबेथ जब मां रानू मंडल के मशहूर होते ही उनसे मिलने गईं तो उनकी बहुत आलोचना हुई। इस पर एलिजाबेथ ने कहा- 'मां के चारों बच्चों में से मैं ही थी जो उनका ख्याल रखती थी। मैं उन्हें अंकल के अकाउंट से 500 रुपये भेज दिया करती थी। मेरा तलाक हो गया है और मैं सूरी में किराने की छोटी सी दुकान चलाती हूं। अपने 4 साल के बच्चे का भी ध्यान रख रही हूं। मैंने कई बार कोशिश की है कि मां मेरे साथ रहें लेकिन उन्होंने साथ आने से इनकार कर दिया। मां ने दो शादियां की थीं। दो शादियों से उनके चार बच्चे हैं। रानू के पहले पति मेरे पिता थे। कुछ साल पहले ही उनका देहांत हुआ है। दूसरी शादी से जो बच्चे हैं वह शायद मुंबई में ही रहते हैं। उनका दूसरा पति अभी जिंदा है।' 

'तेरी मेरी कहानी' के इवेंट पर रानू मंडल ने किए खुलासे, लता मंगेशकर- सोनू निगम के बारे में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed