{"_id":"607c07108ebc3ee64703c302","slug":"after-ashutosh-rana-her-wife-and-actress-renuka-shahane-and-two-sons-test-postive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशुतोष राणा के बाद रेणुका शहाणे और उनके बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, घर में हुए आइसोलेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आशुतोष राणा के बाद रेणुका शहाणे और उनके बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, घर में हुए आइसोलेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे और उनके बच्चे
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों कई सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला थम नहीं रहा है। कई स्टार्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं और अब एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता और उनके पति आशुतोष राणा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हैरानी की बात ये है कि आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।
2 of 5
रेणुका शहाणे
रेणुका शहाणे और उनके दो बेटे शौर्यमान और सत्येंद्र का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं। रेणुका शौर्यमान और सत्येंद्र की रिपोर्ट शनिवार शाम को आई है।
3 of 5
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे
14 अप्रैल को अभिनेता आशुतोष राणा ने जानकारी दी थी कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने लिखा था कि, 'आज भारतीय नव वर्ष आरंभ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा। इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा ने आगे लिखा था कि, 'मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूं, मुझे परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है की मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। मैंने अपने सम्पूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। लेकिन सात अप्रैल के बाद अपने संपर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है की वे भी निर्भय होकर अपनी जांच करवाएं।'
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल, नीत नीतिन मुकेश और सोनू सूद
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। हाल ही में सोनू सूद, नील नीतिन मुकेश अर्जुन रामपाल, समीरा रेड्डी जैसे कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सेलेब्स लोगों से लगातार मास्क पहनने और घर में रहने की अपील कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।