फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या झूठी है सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की सगाई की खबर? कॉमेडियन ने खुद बताया सच

Sun, 18 Apr 2021 03:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 18 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Sugandha Mishra REVEALS: Recent Viral Photos with Sanket Bhosale are of Pre-Wedding Shoot not of Engagement
सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले - फोटो : social media

हाल ही में द कपिल शर्मा’ शो में टीचर ‘विद्यावती’ का रोल निभा चुकीं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई थीं। सुगंधा ने अपने मंगेतर संकेत भोसले के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं जिससे फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन वायरल तस्वीरों पर सुगंधा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुगंधा ने यह साफ कर दिया है कि संकेत और उनकी सगाई अभी तक नहीं हुई है और यह सभी खबरें गलत हैं।

Sugandha Mishra REVEALS: Recent Viral Photos with Sanket Bhosale are of Pre-Wedding Shoot not of Engagement
सुगंधा मिश्रा - फोटो : instagram

दरअसल, सुगंधा और संकेत दोनों ने ही एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा की थीं जिन्हें कोई भी देखे तो यही कहेगा कि दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन ऐसा नहीं है। सुगंधा ने साफ कर दिया है कि उनकी संकेत के साथ अभी तक सगाई हुई ही नहीं है। सुगंधा और संकेत की सगाई ही फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। इस बीच यह खबर एक बार फिर फैंस के लिए एक जोरदार झटका है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

Sugandha Mishra REVEALS: Recent Viral Photos with Sanket Bhosale are of Pre-Wedding Shoot not of Engagement
सुगंधा मिश्रा - फोटो : instagram

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सुगंधा ने कहा है कि यह वायरल तस्वीरें उनकी सगाई की नहीं बल्कि प्री-वेडिंग शूट की हैं। इसके अलावा सुगंधा ने अपने और संकेत के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे के फैसलों का सम्मान करते हैं और दोनों की खट्टी मीठी नोंक झोंक ही उनके प्यारे से रिश्ते को बयां करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sugandha Mishra REVEALS: Recent Viral Photos with Sanket Bhosale are of Pre-Wedding Shoot not of Engagement
सुगंधा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही सुगंधा ने संकेत के साथ शादी को लेकर भी स्पष्ट तौर पर बात की। उन्होंने कहा, हमें अभी सगाई करनी है। 26 अप्रैल को हमारी शादी जालंधर में है। मैं जालंधर की ही रहने वाली हूं और शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। सगाई और शादी दोनों ही एक ही दिन में संपन्न होंगी।

विज्ञापन
Sugandha Mishra REVEALS: Recent Viral Photos with Sanket Bhosale are of Pre-Wedding Shoot not of Engagement
'द कपिल शर्मा शो' में संकेत भोसले- सुगंधा मिश्रा

गौरतलब है कि दोनों की अफेयर की खबरें कई बार सबके सामने आईं लेकिन दोनों ने साफ मना कर दिया और अफवाह करार दे दिया था। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो संकेत भोसले 'द कपिल शर्मा शो' में संजय दत्त का किरदार निभाते थे। वहीं सुगंधा मिश्रा भी कई अलग-अलग किरदारों में नजर आती थीं। कपिल के शो के अलावा संकेत भोसले 'बाबा की चौकी' के भी होस्ट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed