{"_id":"5ac9c5114f1c1bd7618b62ef","slug":"after-baaghi-2-success-tiger-shroff-start-student-of-the-year-2-shooting-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' की सफलता के बाद टाइगर ने शुरू की एक और फिल्म की शूटिंग, दिखेंगे नए अंदाज में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' की सफलता के बाद टाइगर ने शुरू की एक और फिल्म की शूटिंग, दिखेंगे नए अंदाज में
इन दिनों टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' काफी सुर्खियों में है। कमाई के मामले में फिल्म ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। 'बागी 2' की शानदार सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गए हैं।
2 of 5
जी हां मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बॉलीवुड के एक्शन मैन यानि टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। इस फिल्म में टाइगर का किरदार उनके एक्शन किरदार से एकदम अलग होगा।
3 of 5
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द की फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा और एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे कर रही हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खास बात यह है कि अनन्या पांडे फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का स्क्विल है। पहली फिल्म भी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी।
विज्ञापन
5 of 5
बात करें टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' की तो, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। अब तक इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'बागी 2' रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।