एयरपोर्ट पर इस तरह अकेले दिखीं नेहा धूपिया, कुछ दिन पहले ही हुआ है बेबी शावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर नेहा धूपिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ ही गॉगल्स और खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे। नेहा हाथ में बैग पकड़ी हुई थीं और एयरपोर्ट के अंदर जाती हुई दिखाई दीं। नेहा की इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि उन्हें सफेद रंग काफी अच्छा लगता है क्योंकि एयरपोर्ट की तस्वीरों के अलावा बेबी शावर में भी उन्होंने सफेद रंग की ही ड्रेस पहनी थी।
अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया के लिए बेबी शावर फंक्शन रखा था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। नेहा ने ड्रेस के साथ टियारा भी पहना हुआ था। वहीं अंगद बेदी नेहा के साथ कोट पैंट में पोज देते हुए दिखाई दिए। नेहा और अंगद के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए विक्की कौशल, अरबाज और जॉर्जिया, कोंकणा सेन शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, कबीर खान, मिनी माथुर, प्रीती जिंटा और राहुल बोस पहुंचे थे।
इस फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। फंक्शन शुरू होते ही नेहा और अंगद ने केक काटा। बता दें कि नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर शादी के समय से ही आ रही थीं। कहा जा रहा था कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। इस वजह से उन्होंने अंगद से चुपचाप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली।
Neha Dhupia's baby Shower ceremony. #nehadhupiafans #nehadhupiya #nehadhupiababyshower
A post shared by CineRiser (@cineriser) on
अपनी प्रेग्नेंसी का राज खोलने के बाद नेहा ने बताया था कि इतने समय तक उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी क्यों छिपाई। नेहा ने कहा था, 'मुझे डर था कि अगर मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पहले बता दूंगी तो मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा। अच्छा हुआ कि 6 महीने तक मेरा बेबी बंप नहीं दिखा। इंडस्ट्री में लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि प्रेग्नेंट होने के बाद हम काम नहीं कर सकते।'