फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल से निकलने से बाद भी सलमान पर लागू है ये पाबंदी, रेस-3 पर दिखाई देगा बड़ा असर

Wed, 11 Apr 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
after black buck case Salman Khan film Race 3 shooting will in india
काला हिरण शिकार मामले से सलमान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' पर बुरा असर पड़ा है। इस मामले के चलते फिल्म के आखिरी शेड्यूल को बदला गया है। जिसके कारण निर्देशक रेमो डिसूजा को काफी मेहनत करनी पड़ी हैै। पता हो कि सलमान जोधपुर कोर्ट से इजाजत लिए बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। 
after black buck case Salman Khan film Race 3 shooting will in india
कोर्ट के इस आदेश का असर उनकी फिल्म पर साफ नजर आ रहा है। यही कारण जो अब 'रेस 3' का आखिरी शेड्यूल इंडिया में ही पूरा किया जाएगा। मीडिया में चल रही खबरों की माने 'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी, थाईलैंड और इंडिया में की गई है। इसका आखिरी शेड्यूल पूरा होना बाकी था, लेकिन अब यह इंडिया में ही पूरा किया जाएगा। 
after black buck case Salman Khan film Race 3 shooting will in india
मंगलवार को 'रेस 3' के ट्रेलर की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है। यह हॉलीवुड फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'रेस 3' में एक आइटम डांस भी है। यह आइटम डांस कोई और नहीं बल्कि 'दबंग' में सलमान की हीरोइन रहीं सोनाक्षी सिन्हा करेंगी। इस गाने का भी शूट होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
after black buck case Salman Khan film Race 3 shooting will in india
पता हो कि सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान का हैै। अब कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत देश से बाहर न जाने के आदेश दिेए हैं। कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद सलमान खान को दो रातें जोधपुर जेल में ही काटनी पड़ी थीं। 
विज्ञापन
after black buck case Salman Khan film Race 3 shooting will in india
आपको बता दें कि 'रेस 3' में सलमान और जैकलीन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह नजर आएंगे। गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म 'रेस-3' के को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा कर रहे हैं। यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed