फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन- कृति की 'पानीपत' पर जारी है बवाल, मेकर्स ने निकाला ये समाधान

Wed, 11 Dec 2019 07:55 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
After Controversy Panipat makers are ready to edit the controversial part
Panipat - फोटो : amar ujala, mumbai

आशुतोष गोवरिकर निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' अपनी रिलीज के साथ ही विवादों में बना हुआ छाई हुई है। फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से पेश करने के लिए जाट समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। राजस्थान के काफी सिनेमाघरों से यह फिल्म हटा भी दी गई है। मामले को तूल पकड़ता देख अब मेकर्स विवादित सीन के बदलाव वा एडिटिंग (संपादन) के लिए राजी हो गए हैं।

After Controversy Panipat makers are ready to edit the controversial part
Panipat - फोटो : social mumbai

'पानीपत'  को लेकर बढ़ते विवाद के बाद  फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर  ने राज्य सरकार को विवादित सीन हटाने पर अपनी सहमति दी है।  विवादित सीन हटाकर फिल्म सेंसर बोर्ड को भेजी जाएगी और उसके बाद वह राजस्थान के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस जानकारी की पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने भी की है। उन्होंने कहा,  'फिल्म वितरक ने हमें सूचित किया है कि फिल्म निर्माता फिल्म के कुछ हिस्सों का संपादन करेंगे और उसके बाद फिल्म के संपादित संस्करण को सेंसर बोर्ड के पास भी भेजेंगे।'

After Controversy Panipat makers are ready to edit the controversial part
Panipat - फोटो : social media

गौरतलब है कि लगातार विरोध को देखते हुए यह फिल्म राज्य के काफी हिस्सों से हटा दी गई है। जाट समुदाय ने फिल्म रिलीज के बाद सरकार को इस बारे में एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद सरकार ने फिल्म के निर्माताओं से वितरकों के माध्यम से उनका पक्ष और जवाब मांगा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
After Controversy Panipat makers are ready to edit the controversial part
panipat

अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। कमाई के आंकड़े की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को 2.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म देश में कुल पांच दिनों में 22.48 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed