रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बहुत जल्द 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) में भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे नजर आएंगी। शालिनी की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। यशराज फिल्म्स ने शालिनी का परिचय कराते हुए ट्वीट किया है और जानकारी दी है कि वो जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के अपोजिट काम करेंगी। शालिनी ने अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था। शालिनी से पहले भी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने साउथ से बॉलीवुड का रुख किया है। आइए बात करते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों की।
शालिनी पांडे ही नहीं साउथ से बॉलीवुड में आईं ये पांच अभिनेत्रियां, एक कहलाईं 'लेडी अमिताभ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू
नाम, प्रसिद्धि और उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। हिंदी फिल्मों सहित कन्नड़, तमिल, तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। तापसी मॉडलिंग में अपना करियर बनाने से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। तापसी ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगू फिल्म झूमंडी नादम से की, दूसरी फिल्म तमिल डेब्यू थी। आदुकलम फिल्म में उनके अपोजिट धनुष थे। ब्लॉकबस्टर हिट इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवार्ड्स में 6 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। साल 2013 में बॉलीवुड डेब्यू फिल्म चश्मेबद्दूर में वह कॉलेज बबली गर्ल के किरदार में नजर आई थी। वही दूसरी बॉलीवुड फिल्म में तापसी एक बहुत तेज तर्रार आईबी के एजेंट में रूप में नजर आईं। फिल्म पिंक, बदला ने उन्हें नई पहचान दिलाई।
काजल अग्रवाल
काजल ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल बेशक बॉलीवुड में अपना सिक्का न जमा पाईं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।
इलियाना डिक्रूज
सिल्वर स्क्रीन पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद इलियाना डिक्रूज भी साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इलियाना हाल ही में 'पागलपंती' में नजर आई थीं। वह इससे पहले 2018 में अजय देवगन के साथ 'रेड' मूवी में नजर आई थीं। वह बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले दक्षिण सिनेमा में 6 साल काम कर चुकी हैं।
श्रीदेवी
महज चार साल की उम्र से साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री करने वाली श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार और लेडी अमिताभ के तौर पर जानी जाती थीं।। बेशक वह हमारे बीच न हो लेकिन आज भी उनके फैंस कम नहीं हैं। श्रीदेवी ने साल 1976 से 1982 के बीच कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में की जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की और फिर हिंदी सिनेमा में आ गईं। बॉलीवुड में उन्होंने 'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।