{"_id":"5d43e3438ebc3e6ca435ef2e","slug":"after-getting-blame-of-dia-mirza-sahil-sangha-sepration-kanika-dhillon-said-i-have-never-met-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीया मिर्जा के पति से ब्रेकअप में नाम आने से दुखी हैं कनिका, किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीया मिर्जा के पति से ब्रेकअप में नाम आने से दुखी हैं कनिका, किया चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा-साहिल और कनिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलीज के छह दिन में बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये भी न कमा पाई कंगना रनौत की बहुप्रचारित फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की औसत से कम रही कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री के दो कपल्स की लव लाइफ में आए भूचाल को सार्वजनिक कर दिया है। 'जजमेंटल है क्या' की लेखक कनिका ढिल्लो और निर्देशक प्रकाश कोवलामुदी के अलग हो जाने की बातें गुरुवार की सुबह दीया के ट्विटर हैंडल पर उनके अपने पति से अलग हो जाने के फैसले के ऐलान के बाद ही सामने आईं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि कनिका ढिल्लो ही दरअसल दीया मिर्जा के अपने पति से अलग होने की वजह बनी हैं। हालांकि, कनिका का कहना है कि वह अपने जीवन में कभी न तो दीया से और न ही साहिल सांगा से मिली हैं।
2 of 5
dia mirza
- फोटो : social media
गुरुवार को सुबह दीया मिर्जा के अपने पति साहिल सांगा से अलग होने की खबर फैलने के थोड़ी ही देर बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कनिका ढिल्लो के अपने पति से अलग हो जाने की खबरें तैरने लगीं। इस बारे में पता चला कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग हो जाने का फैसला लिया था और ये फैसला फिल्म जजमेंटल है क्या पर काम करने के लिए एकता कपूर के राजी होने के फैसले के आसपास ही लिया गया।
3 of 5
Kanika Dhillion
- फोटो : social media
कनिका ढिल्लो ने कंगना रनौत औऱ राजकुमार राव स्टारर जजमेंटल है क्या की पटकथा लिखी है और उनके पति प्रकाश कोवेलामुदी ने इसे निर्देशित किया है। इस फिल्म से कंगना रनौत को बहुत उम्मीदें थी लेकिन करीब 32 करोड़ में बनी ये फिल्म पहले हफ्ते में अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dia Mirza , Kanika Dhillon
- फोटो : social media
कनिका अपने पति से अलग होने के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कह रही हैं। वहीं प्रकाश अपनी तरफ से इस मामले में सफाई देते दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि जब तक दोनों हैदराबाद मे साथ साथ रहे तब तक सब ठीक था फिर दो साल पहले कनिका के मुंबई में बसने के फैसले ने दोनों का अलगाव करा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Kanika Dhillion
- फोटो : social media
हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रोफेशनल रिश्ते अब भी कायम है और दोनों आगे भी साथ काम करने से मना नहीं कर रहे हैं। लेकिन, दीया मिर्जा के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि वह अपने पति और कनिका के मेलजोल से काफी परेशान रही हैं। दीया मिर्जा और साहिल सांगा को लेकर उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट किया और कहा कि वह अपने जीवन में कभी न तो दीया से मिली हैं और न साहिल सांगा से।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।