फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: हार्दिक पांड्या के बाद यूजर्स के निशाने पर रणवीर सिंह, 'कॉफी विद करण' में कही थी ये बात

Sat, 12 Jan 2019 01:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
after hardik pandya ranveer singh koffee with karan video viral
Koffee with Karan - फोटो : star world

फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, चर्चा इस शो में आने वाले मेहमानों के विवादित बयानों को लेकर हो रहा है। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल शो में पहुंचे और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के बाद अब निशाने पर रणवीर सिंह आ गए हैं।

after hardik pandya ranveer singh koffee with karan video viral
ranveer singh - फोटो : file photo

दरअसल कॉफी विद करण सीजन 3 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एपिसोड में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा साथ आए थे। वीडियो में रणवीर सिंह भी हार्दिक पांड्या की तरह आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं। करीना को लेकर रणवीर सिंह ने कहते हैं कि 'जब मैं छोटा था तो उसी स्विम क्लब में जाया करता था जहां करीना जाती थीं। करीना को स्विमिंग करते हुए देखा तो मैं एक बच्चा से लड़का बन गया।' 



 

after hardik pandya ranveer singh koffee with karan video viral
ranveer singh - फोटो : file photo

रणवीर सिंह की बातें सुनकर करण जौहर और अनुष्का शर्मा ऑकवर्ड महसूस करने लगते हैं। करण जौहर करते हैं कि 'करीना मेरी बहन की तरह है। तुम्हारी बातें सुनकर मैं नाराज भी हो सकता हूं।' रणवीर सिंह करीना पर ही नहीं रुके, अनुष्का से कहते हैं कि 'मैं तुम्हें पिंच करने के लिए तैयार हूं। मैं यही हूं।' रणवीर की बातें सुनकर जहां करण जौहर हंसने लगते हैं तो वहीं अनुष्का कहती हैं कि 'इस तरह की बातें मुझसे मत करो।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
after hardik pandya ranveer singh koffee with karan video viral
ranveer singh - फोटो : file photo

सोशल मीडिया पर रणवीर का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं रणवीर के एटीट्यूड की भी निंदा की जा रही है। कई यूजर्स ने कहा कि 'क्या ये हमारे असली हीरो हैं। पूरे बॉलीवुड में एक स्कैम चल रहा है, जिसमें सभी मिले हुए हैं।'  

विज्ञापन
after hardik pandya ranveer singh koffee with karan video viral
gully boy - फोटो : twitter

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिम्बा शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है। अभी तक फिल्म 210 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा रणवीर सिंह जोया अख्तर के निर्देशन मेें बनी गली ब्वॉय में नजर आएंगे। फिल्म 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed