{"_id":"5bbb4783867a5514c46453b4","slug":"after-kangana-ranaut-another-actress-accused-vikas-bahl-of-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'विकास बहल मुझे जबरदस्ती किस...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'विकास बहल मुझे जबरदस्ती किस...'
Mon, 08 Oct 2018 05:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
meetoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड से शुरू हुआ #metoo कैंपेन इस वक्त बॉलीवुड में टॉप पर है। बॉलीवुड में इस वक्त एक ही खबर सुनने को मिल रही है वो है सेक्शुअल हैरेसमेंट की। जैसे ही तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया, एक के बाद एक एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट पर खुलकर बात की। हाल ही में कंगना ने अपनी सुपरहिट फिल्म ''क्वीन'' के निर्देशक विकास बहल पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।
2 of 5
विकास बहल
कंगना के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने मिस मालिनी से बात करते हुए कहा है कि 'वह हमेशा ख्याल रखती थी कि वह विकास बहल के साथ अकेले न रहें। एक बार वह तकरीबन 20 लोगों के साथ एक पार्टी में गई थी। वहां पर विकास बहल नशे में धुत्त थे और विकास ने उन्हें जबरदस्ती होठों पर किस करने की कोशिश की थी। हालांकि एक्ट्रेस का नाम अभी सामने नहीं आया है।
3 of 5
विकास बहल
एक्ट्रेस ने बताया- जैसे ही उन्होंने किस करने की कोशिश की, मैंने उन्हें धक्का दिया और वहां से चली गई। विकास ने ऐसा दिखाया कि उन्होंने मुझे जाते हुए नहीं देखा। विकास हमेशा नशे में होने का ड्रामा करते हैं। जब मैं वहां से चली गई, तब वह मुझसे मैसेज करके पूछते रहें कि क्या मुझे भूख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vikas Bahl
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि विकास को उनकी इन हरकतों की वजह से कई बार नौकरी से निकाला जा चुका है। उनकी एक्स वाइफ इस बारे में सब जानती हैं। बता दें 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranut
बता दें कंगना रनौत ने विकास पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए कहा था, 'हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।