{"_id":"5bbb5aed867a5568280978aa","slug":"after-kangana-ranaut-reaction-sonam-kapoor-change-her-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत से खरी खोटी सुनने के बाद बैकफुट पर आईं सोनम, अब मीडिया को ही बता दिया दोषी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत से खरी खोटी सुनने के बाद बैकफुट पर आईं सोनम, अब मीडिया को ही बता दिया दोषी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
kangana and sonam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद अभी चरम पर ही था कि विकास बहल पर उन्हीं की कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगा दिया। इसके बाद कंगना ने भी 'क्वीन' फिल्म के दौरान हुई अपने साथ गलत हरकत का जिक्र किया। इस पर सोनम ने कहा, कंगना की हर बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
कंगना
- फोटो : SELF
सोनम की प्रतिक्रिया पर कंगना इतनी भड़क गईं कि सोनम को जमकर सुनाया। कंगना ने कहा कि वो होती कौन है उनके बयान पर ऐसा कमेंट करने वालीं। कंगना ने आगे ये भी कहा कि वो सिर्फ अपना पापा की वजह से इस इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। कंगना की नाराजगी के बाद सोनम कपूर बैकफुट पर नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।
sonam kapoor
सोनम ने बिना नाम लिए इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात लिख दी। उन्होंने लिखा- महिलाओं को साथ खड़े होने की जरूरत है। गैरजिम्मेदार मीडिया की वजह से मेरे बयान को सही तरीके से पेश नहीं किया गया, जिसकी वजह से किसी ने रिएक्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
सोनम ने आगे कहा- मैं बस यह कहना चाहती हूं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं जहां से आती हूं, मुझे उस पर गर्व है। सभी पुरुषों और महिलाओं को साथ खड़े होना चाहिए। एक दूसरे को कड़वाहट और निगेटिविटी फैलाकर नीचे नहीं गिराएं. प्यार हमेशा सही जवाब है। सोनम के इस पोस्ट को कंगना पर जवाब माना जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
विज्ञापन
Vikas Bahl
दरअसल, 'क्वीन' फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर उनकी टीम की एक क्रू मेंबर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। विकास पर ऐसे आरोप के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के बाद अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी उनका का साथ छोड़ दिया है।