बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता तक सभी करीना को उनके दूसरे बच्चे के जन्म के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं जनवरी के महीने में ही अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का के मां बनने के बाद फैंस ने उन्हें भी ढेरों बधाईयां दी थी। हालांकि बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनकी शादी बेहद धूमधाम से हुई थी, लेकिन फैंस को अभी तक उनसे ऐसी कोई खुशखबरी नहीं मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके मां बनने की खबर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
करीना-अनुष्का के बाद इन अभिनेत्रियों के मां बनने का फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार, शादी की खूब हुई थी चर्चा
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका ने रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी रचाई थी। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के बेहद खूबसूरत कपल में से एक माने जाते हैं। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि शादी के बाद से ही फैंस दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। इतना ही नहीं लोगों ने दीपिका की मां बनने को लेकर उनकी राय भी पूछ ली थी जिस पर दीपिका का कहना था कि जब ऐसा कुछ होगा तो वो खुद इसकी जानकारी दे देंगी।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिनेमा में भी अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। प्रियंका की शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में आने लगी थी। हालांकि अभी प्रियंका निक के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि जल्दी ही प्रियंका और निक भी दो से तीन होने की खुशखबरी साझा करेंगे।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर ने भी साल 2018 में बिजनेसमैन आनंज आहूजा से शादी रचा ली थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सोनम की शादी के बाद से फैंस उनके मां बनने की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फैमिली प्लानिंग को लेकर सोनम की तरफ से कोई बात नहीं की गई है।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लमैरस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। बिपाशा और करण की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। फैंस बिपाशा के जल्द मां बनने की खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार बिपाशा की दूसरों के बच्चों को गोद में लिए हुए तस्वीरें भी काफी वायरल होती है। हालांकि बिपाशा और करण अभी एक दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं।