{"_id":"6314e0c08695da71537d9b46","slug":"after-laal-singh-chaddha-and-raksha-bandhan-film-these-upcoming-movies-clash-at-box-office-check-here-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Clash: रक्षाबंधन-लाल सिंह चड्ढा के बाद अब इन फिल्मों की होगी टक्कर, लिस्ट में कई बड़ी मूवीज शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Clash: रक्षाबंधन-लाल सिंह चड्ढा के बाद अब इन फिल्मों की होगी टक्कर, लिस्ट में कई बड़ी मूवीज शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
देश भर में इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने मिला। आरआरआर,केजीएफ 2 जैसी कई फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दुनिया भर में अपना परचम लहराया।
विज्ञापन
1 of 7
Box Office Clash
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश भर में इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने मिला। आरआरआर,केजीएफ 2 जैसी कई फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दुनिया भर में अपना परचम लहराया। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड की फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही हैं। बीते महीने रिलीज हुई अमिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। एक साथ रिलीज हुई इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। आमिर और अक्षय के बाद अब बॉलीवुड के दूसरे कलाकार भी बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आने वाले हैं। तो आइए जानते हैं साल के अंत तक किन फिल्मों के होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश-
2 of 7
'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1'
- फोटो : Social media
'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1'
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। एक्टर सैफ अली खान के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। लेकिन उनकी यह फिल्म बड़े पर्दे पर मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1' से को टकराएगी। 'पोन्नियन सेलवन' में ऐश्वर्या राय भी मुख्य किरदार में हैं। यह दोनों फिल्में 30 सितंबर को रिलीज होगी।
3 of 7
तेजस और मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : Social media
तेजस और मिस्टर एंड मिसेज माही
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के लिए भी यह साल कुछ खास नहीं रहा। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। ऐसे में अब अपनी किस्मत आजमाने के लिए अभिनेत्री इस साल अपनी एक और फिल्म रिलीज करने जा रही हैं। कंगना रनौत की फिल्म तेजस 5 अक्टूबर को रिलीज होगी. लेकिन उनकी इस फिल्म की टक्कर 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और जानवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रामसेतु और थैंक गॉड
- फोटो : Social media
रामसेतु और थैंक गॉड
इस साल फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही अपनी एक और फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाले हैं। अभिनेता 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म रामसेतु में नजर आएंगे। हालांकि उनकी इस फिल्म की सीधी टक्कर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड से होने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है।
विज्ञापन
5 of 7
फोन भूत और कुत्ते
- फोटो : Social media
फोन भूत और कुत्ते
लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अभिनेत्री ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, अभिनेत्री की इस फिल्म की सीधी टक्कर अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म कुत्ते के साथ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।