{"_id":"5a87ed084f1c1bef7b8b7c6a","slug":"after-marriage-with-actress-anushka-sharma-lady-luck-favours-virat-kohli-in-sa-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए 'परी' की जिंदगी में आते ही कितना निखर गए विराट, ठोंक रहे हर मैच में शतक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'परी' की जिंदगी में आते ही कितना निखर गए विराट, ठोंक रहे हर मैच में शतक
Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं किसी भी सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को देखकर एक बार फिर से यह पंक्तियां सही साबित होती नजर आती है। यह हम नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के आंकड़े कह रहे हैं। मौजूदा सीरिज में इस खिलाड़ी के रनों की भूख देखते ही बनती है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बाद पहले दौरे पर आए विराट अबतक 4 शतक ठोंक चुके हैं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं आखिर शादी के बाद कैसे और 'विराट' हुए कोहली
2 of 6
- फोटो : BCCI
6 वनडे मैच, 558 रन, 186 का औसत और 3 शतक। वनडे सीरिज में विराट कोहली के ये आंकड़े बताने को पर्याप्त हैं कि अफ्रीकी जमीन पर पहली वनडे सीरिज जीतकर इतिहास बनाने में कप्तान कोहली की भूमिका कितनी अहम रही। बल्लेबाजी में कोहली का दबदबा इस कदर रहा कि सीरिज में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे शिखर धवन और उनके बीच 235 रनों का बड़ा फासला है।
3 of 6
- फोटो : BCCI
दिसंबर 2017 में अनुष्का के साथ इटली के ऐतिहासिक शहर में शादी फिर दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के तुरंत बाद विराट टीम की अगुवाई करने साउथ अफ्रीका पहुंच गए। जहां बिना किसी वार्मअप मैच के टेस्ट सीरिज खेलने उतरी टीम इंडिया की राहें आसान नहीं थी। सेंचुरियन में हुए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 153 रन की पारी खेलने वाले विराट ने टीम को मोटिवेट करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : BCCI
टेस्ट सीरीज 1-2 के अंतर से गंवाने के बाद कप्तान के तौर पर विराट का हर फैसला सवालों के घेरे में था। इतिहास भी उनके साथ नहीं था। भारत ने आज से पहले दक्षिण अफ्रीका में कभी वनडे सीरिज नहीं जीती थी। मगर कोहली ने मानो इतिहास का रुख बदलने की जिद ठान ली थी। डरबन में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली। जिसकी मदद से 6 विकेट से अफ्रीका को हार का मुंह झेलना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
विराट के अगले 2 शतक तीसरे और छठे वनडे मैचों में आए। केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे में 159 गेंदों पर 160 रनों की शानदार पारी फिर शुक्रवार को खेले गए आखिरी वनडे मैच में 96 गेंदों में तेज 129 रनों की इनिंग्स ने बता दिया कि क्यों विराट दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज है। आखिरी वनडे में जीत के बाद जिस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर्स से लेकर फैंस तक 'मैन ऑफ द सीरिज' कोहली की तारीफ में जुटे थे तब वो इस ऐतिहासिक जीत का क्रेडिट अपनी एक्ट्रेस WIFE अनुष्का शर्मा को दे रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।