फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के बाद अब 'मणिकर्णिका' का विरोध शुरू, ब्राह्मण बोले-नहीं होने देंगे फिल्म की शूटिंग

Tue, 06 Feb 2018 02:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
After Padmaavat Kangana Ranaut's film Manikarnika faces oposition by Brahmin group
लगता है आजकल हर फिल्म का विरोध करना ट्रेंड सा बन गया है। पहले संजय लीला भंसाली की पद्मावत और अब 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी'। जी हां, फिल्म के खिलाफ 'सर्व ब्राह्मण महासभा' ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इस समय 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग राजस्थान में जारी है। आइए जानते हैं कि आखिर इस विरोध की वजह क्या है?
After Padmaavat Kangana Ranaut's film Manikarnika faces oposition by Brahmin group
फिल्म 'मणिकर्णिका  में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। विरोध कर रही सर्व ब्राह्मण महासभा का कहना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा है और इसकी शूटिंग तुरंत रोक देनी चाहिए। इस फिल्म के खिलाफ करणी सेना भी सर्व ब्राह्मण महासभा का साथ देने वाली है। 
After Padmaavat Kangana Ranaut's film Manikarnika faces oposition by Brahmin group
'सर्व ब्राह्मण महासभा' के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। फिल्म के कुछ सीन और गाने की शूटिंग के दौरान हमें पता चला कि इसमें रानी लक्ष्मी बाई को एक अंग्रेज के साथ अफेयर करते दिखाया जाएगा।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Padmaavat Kangana Ranaut's film Manikarnika faces oposition by Brahmin group
मिश्रा ने आगे कहा, "हमने पढ़ा कि फिल्म के कुछ हिस्से एक किताब से लिए गए हैं जिसका नाम रानी है। इसे लंदन की लेखिका जयश्री मिश्रा ने लिखा है। किताब के विवादित होने की वजह से इसे उत्तर प्रदेश सरकार ने बैन किया हुआ है। वहीं फिल्म मेकर ने इस प्रतिबंधित किताब के आधार पर अपनी फिल्म बनाई है।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed