सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: पान मसाला के बाद अब अल्लू अर्जुन ने इस ब्रांड के विज्ञापन को ठुकराया, इतने करोड़ की दी थी डील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 11 Aug 2022 05:47 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों और अपने बेहतरीन अभिनय के लिए देशभर के काफी लोकप्रिय हैं। एक्टर अपनी फिल्मों के साथ ही अपने ही अपने अभिनय,सरल स्वभाव और नैतिकता के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
After Pan Masala ad Allu Arjun has rejects the advertisement of liquor brand of 7.5 crores
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों और अपने बेहतरीन अभिनय के लिए देशभर के काफी लोकप्रिय हैं। एक्टर अपनी फिल्मों के साथ ही अपने ही अपने अभिनय,सरल स्वभाव और नैतिकता के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। बीते कई समय से अपनी फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले अभिनेता ने एक पान मसाला एड को ठुकराने के बाद जमकर लोगों की तारीफें लूटी थीं।

Trending Videos
After Pan Masala ad Allu Arjun has rejects the advertisement of liquor brand of 7.5 crores
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी बीच अब एक्टर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन एक और ब्रांड के ऑफर को अस्वीकार कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 अभिनेता ने एक शराब के ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये के ऑफर को ठुकरा दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर को इस ब्रांड के विज्ञापन के लिए 7.5 करोड़ रुपये की कीमत ऑफर की जा रही थी, लेकिन अभिनेता ने अपने सिद्धांतों के खिलाफ जाकर इस विज्ञापन को करना स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Pan Masala ad Allu Arjun has rejects the advertisement of liquor brand of 7.5 crores
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के इस फैसले के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उकी जमकर तारीफें हो रही हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एक्टर ने एक पान मसाला के विज्ञापन को भी करने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे वजह यह थी कि अल्लू अर्जुन खुद तंबाकू का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में वह नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक उन्हें इन उत्पादों के विज्ञापन में देखने के बाद इनका सेवन करना शुरू कर दें।

After Pan Masala ad Allu Arjun has rejects the advertisement of liquor brand of 7.5 crores
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों हिंदी सिनेमा के कई कलाकार पान मसाले के विज्ञापन कर बुरी तरह फंस चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी लोगों ने पान मसाला का विज्ञापन करने पर लोगों ने आड़े हाथों ले लिया था। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें अभिनेता अल्लू अर्जुन जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग में नजर आने वाले हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed