फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले ही प्रियंका की विदेशी सास ने खुलेआम बहू से कही ये बात, सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा

Sun, 04 Nov 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
After Priyanka Chopra dance in Bridal shower function Nick mother advised her in social media
priyanka and Denise Miller Jonas - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी शादी में महज चंद दिन ही बचे हैं और शादी से पहले की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई की रस्म न्यूयॉर्क में हुई जहां पर प्रियंका ने सास के सामने कूद कूद कर डांस करते हुए देखा गया था। वहीं अब इस रस्म के बाद प्रियंका की सास ने उन्हें ऐसी सलाह दी है जिसे जानकर प्रियंका के फैंस सकते में आ जाएंगे।

After Priyanka Chopra dance in Bridal shower function Nick mother advised her in social media
priyanka chopra - फोटो : twitter

ब्राइडल शावर में प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं फंक्शन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस भी वनपीस में नजर आईं। इस फंक्शन के कुछ दिन बाद प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर हाल में ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। प्रियंका की इस तस्वीर पर यूजर्स कमेंट करने लगे। इस बीच एक यूजर ने प्रियंका से सवाल किया जिसके जवाब में निक की मां ने प्रियंका को खुलेआम सलाह दे डाली।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@priyankachopra IS OFFICIALLY THE COOLEST BRIDE TO BE! 💃🏽 (Her moves damnnnn) 💯 . . . . . #priyankachopra #bridalshower #priyankachoprabridalshower #love #laughter #ladies #gorgeous #gorgeousladies #fun #enjoy #dance #bollywood #bollywoodcelebrity #tiffany #tiffanyandco #idiva #idivapost

A post shared by iDiva (@idivaofficial) on

After Priyanka Chopra dance in Bridal shower function Nick mother advised her in social media
priyanka chopra - फोटो : Instagram

प्रियंका की तस्वीर पर एक यूजर ने पूछा - 'दीदी कौन से पार्लर का ब्राइडल पैकेज है, प्लीज बता दो। बहुत ग्लो कर रही हैं।' इस सवाल का देसी गर्ल ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन प्रियंका की सास खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने तुरंत लिखा - 'हमेशा अच्छी लगो।' प्रियंका की सास का यह जवाब इस बात को दर्शाता है कि वह अपनी होने वाली बहू को लेकर कितनी पजेसिव हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका बैचलरेट पार्टी की तैयारिया कर रही हैं जिस वजह से सास ने होने वाली बहू को यह सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Priyanka Chopra dance in Bridal shower function Nick mother advised her in social media
priyanka chopra

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के पैलेस में 2 दिसंबर को है। कहा जा रहा है शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। हालांकि शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। शादी से पहले निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। प्रियंका और निक के विला की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका और निक का यह विला बेहद खूबसूरत है। इसमें 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 

विज्ञापन
After Priyanka Chopra dance in Bridal shower function Nick mother advised her in social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : File Photo

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने होने वाले पति निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था - 'चांद छिपा बादल में।' फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका और निक शादी का आधिकारिक ऐलान कब तक करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed