फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत और रामायण के बाद अब शक्तिमान और चाणक्य की दूरदर्शन पर वापसी, जानें कब और कैसे देखें शो

Mon, 30 Mar 2020 10:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Mar 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
after ramayan and mahabharat Doordarshan serial Chanakya and Shaktimaan also will re telecast
शक्तिमान और चाणक्य - फोटो : amar ujala

पूरे दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। लोगों के बीच इसके संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके तहत लोगों के बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक लगी हुई है। इस लॉकडाउन के बीच सरकार और तमाम निर्माता-निर्देशकों ने अपने पुराने सीरियल्स को दोबारा से प्रसारित करने का फैसला कर लिया है। रामानंद सागर के रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल के बाद अब सरकार ने 90 के दशक के अपने दो और सबसे चर्चित सीरियल चाणक्य और शक्तिमान को प्रसारित करने का फैसला कर लिया है।

after ramayan and mahabharat Doordarshan serial Chanakya and Shaktimaan also will re telecast
chanakya - फोटो : social media

चाणक्य और शक्तिमान दोनों ही 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक हैं। चाणक्य का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। साल 1991 में शुरू होने वाला ये सीरियल अब दूरदर्शन के डीडी भारती पर प्रसारित होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार चाणक्य को डीडी भारती पर अप्रैल के पहले हफ्ते में दोपहर बाद प्रसारित किया जाएगा। वहीं बात करें छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान की तो इसका प्रसारण भी बहुत जल्दी किया जाएगा। 
 

after ramayan and mahabharat Doordarshan serial Chanakya and Shaktimaan also will re telecast
shaktimaan - फोटो : social media

शक्तिमान सीरियल साल 1997 में आया था। उस समय दर्शकों ने इस सीरियल को काफी पसंद किया था। शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। टीवी की दुनिया के इस सुपरहीरो की उत्सुकता आज भी लोगों के बीच उतनी ही है जितनी कि पहले थी। इस सीरियल ने करीब 8 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। यह शो साल 2005 में बंद हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन सौमित्र रानाडे ने किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
after ramayan and mahabharat Doordarshan serial Chanakya and Shaktimaan also will re telecast
Shaktimaan - फोटो : file photo

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां हाल फिलहाल में ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत की वापसी हुई है। पहली बार महाभारत का प्रसारण साल 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। वहीं रामानंद सागर की रामायण का पहली बार प्रसारण साल 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed