फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' रिलीज से 4 दिन पहले LEAK हुआ फिल्म का सीन, सलमान के लिए बूढ़ी हुईं कटरीना

Fri, 31 May 2019 05:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 31 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
After Salman Khan Katina Kaif old women look viral from Bharat film
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के सुल्तान कहलाने वाले सलमान खान की फिल्म 'भारत' में उनके 20 साल से लेकर 60 साल की उम्र तक के कई तरह के लुक्स सामने आ रहे। लेकिन, फिल्म का असली राज खुलना अभी बाकी है। सवाल ये है कि फिल्म में सलमान की हीरोइन बनी कटरीना कैफ भी क्या इसी तरह के लुक्स में नजर आएंगी। 

After Salman Khan Katina Kaif old women look viral from Bharat film
salman khan - फोटो : social media

अमर उजाला को इस सवाल की तफ्तीश में पता चला है कि सलमान की तरह ही कटरीना भी फिल्म भारत में अलग अलग लुक्स में नजर आएंगी। उनका किरदार भी 1975 से लेकर 2010 तक के बदलाव से गुजरेगा और पहली बार कटरीना फिल्मी परदे पर 60 साल की महिला रूप में भी दिखाई देंगी।

After Salman Khan Katina Kaif old women look viral from Bharat film
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

पता चला है कि कटरीना कैफ और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर प्रोस्थेटिक्स और विशेष मेकअप एफएक्स के सिलसिले में एक विदेशी कंपनी मिलेनियम एफएक्स के प्रतिनिधियों से मिले हैं और इनसे कटरीना के लुक्स को लेकर तमाम चर्चाएं हुईं। इस बारे में कटरीना से जब बात हुई तो उन्होंने इस बात की न सिर्फ पुष्टि की बल्कि ये भी बताया कि फिल्म भारत में उनके लुक्स के लिए बीते समय की दो मशहूर अदाकाराओं नफीसा अली और रेखा के लुक्स से मदद ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Salman Khan Katina Kaif old women look viral from Bharat film
salman katrina - फोटो : social media

कटरीना कहती हैं, ‘इन दोनों महान कलाकारों के बारे में स्पेशल इफेक्ट्स टीम से लंबी बातें हुईं। ये दोनों महिलाएं आज भी बहुत खूबसूरत हैं। हम सभी चाहते थे कि कुमुद का किरदार उम्रदराज होने पर बिल्कुल इन्हीं की तरह दिखे।’ फिल्म 'भारत' में कटरीना दिल्ली की एक सीधी साधी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। इस लड़की का नाम कुमुद है जो दिल्ली के एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में काम करती है।

विज्ञापन
After Salman Khan Katina Kaif old women look viral from Bharat film
salman katrina - फोटो : social media

आपको बता दें, 'भारत' फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। कटरीना कैफ आखिरी बार आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed