सब्सक्राइब करें

'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ सहित इन सितारों ने भी मिलाया सोनाक्षी सिन्हा के सुर से सुर, ट्विटर पर दिया लोगों ने जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
After Sonakshi Sinha; Siddharth, Swara Bhasker and Taapsee Pannu Speaks Out In Support Of Rihanna, Greta and Mia Khalifa
किसान आंदोलन - फोटो : Instagram

देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में जब से अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया है, तभी ये लोग सुर्खियों में हैं। इन हस्तियों के ट्वीट की चर्चा देश-विदेश में काफी हो रही है। इसी कड़ी बॉलीवुड के मशहूर सितारें भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ सेलेब्स विदेशी हस्तियों के पक्ष में हैं, तो कुछ उनके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रिहाना, मिया और ग्रेटा को समर्थन दिया है।

Trending Videos
After Sonakshi Sinha; Siddharth, Swara Bhasker and Taapsee Pannu Speaks Out In Support Of Rihanna, Greta and Mia Khalifa
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ

 विदेशी हस्तियों को समर्थन देने की कड़ी में सबसे पहला नाम पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का है। रिहाना ने बीते मंगलवार को किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने किसान आंदोलन पर लिखी एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इस पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आईं। तो वहीं सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगर रिहाना की एक फोटो लगाई और बैकग्राउंड में  'रन दिस टाउन' गाने को लगाया। इस तरह से दिलजीत ने रिहाना को समर्थन दिया। बता दें कि दिलजीत शुरू से ही किसानों का समर्थन करते आ रहे हैं और  शुरुआती दिनों में सिंघु बॉर्डर पर भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Sonakshi Sinha; Siddharth, Swara Bhasker and Taapsee Pannu Speaks Out In Support Of Rihanna, Greta and Mia Khalifa
स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, जो कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। स्वरा हर सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। सिंगर रिहाना के ट्वीट पर उन्होंने कुछ नहीं लिखा। लेकिन बिना लिखे ही उन्होंने ये बता दिया कि वो किसके सपोर्ट में हैं। एक्ट्रेस ने सिंगर रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हाथ जोड़ने और शॉकिंग रिएक्शन वाले ईमोजी पोस्ट किए हैं।
 

After Sonakshi Sinha; Siddharth, Swara Bhasker and Taapsee Pannu Speaks Out In Support Of Rihanna, Greta and Mia Khalifa
Richa chadha and Ali fazal

ऋचा चड्ढा और अली फजल

इस कड़ी में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल हैं। साथ ही एक्टर अली फजल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल ने रिहाना और कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आभार जताया।

विज्ञापन
After Sonakshi Sinha; Siddharth, Swara Bhasker and Taapsee Pannu Speaks Out In Support Of Rihanna, Greta and Mia Khalifa
सुशांत सिंह - फोटो : Twitter
सुशांत सिंह

टीवी धारावाहिक 'सावधान इंडिया' के होस्ट और अभिनेता सुशांत सिंह को हर कोई जानता हैं। एक्टर हर मुद्दे पर अपनी राय देते हैं, तो यहां कैसे पीछे हट सकते हैं। सुशांत सिंह ने रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'इसके लिए धन्यवाद रिहाना। हम लोग इस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन दुनिया नहीं कर रही है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed