{"_id":"5d4bb4ca8ebc3e6c9e1ba450","slug":"after-soty-and-kalank-karan-johar-is-ready-for-takht-ranveer-kareena-alia-janhvi-vicky-bhumi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SOTY 2 का 'कलंक' भुलाकर आगे बढ़े करण जौहर, जानें 'तख्त' के बारे में लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SOTY 2 का 'कलंक' भुलाकर आगे बढ़े करण जौहर, जानें 'तख्त' के बारे में लेटेस्ट अपडेट
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तख्त और करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की अपनी दो सुपर फ्लॉप फिल्मों कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की नाकामयाबी से उबर चुके निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग इसी साल गर्मियों में शुरू होने थी, लेकिन कलाकारों की तारीखें एक साथ न मिल पाने के चलते इसकी शूटिंग लगातार टलती रही। अब करण जौहर ने इस फिल्म की शूटिंग अगले साल वेलेंटाइन्स डे से शुरू करने का मन बनाया है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जब से करण जौहर ने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का ऐलान किया है, तभी से इस फिल्म का इंतजार कर होता रहा है। रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कूपर जैसे कलाकारों की इस फिल्म के लिए सबकी डेट्स एक साथ मिलनी ही बड़ी समस्या रही है।
3 of 5
बाजीराव मस्तानी का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जल्द ही करण अपनी स्टार कास्ट के लिए खास वर्कशॉप्स भी आयोजित करेंगे जो खास तौर पर कलाकारों के डिक्शन और बॉडी लैंग्वेज के लिए होगी। फिल्म की कहानी 17वीं सदी में गढ़ी गई है। यह कहानी शाहजहां के बेटों औरंगजेब और दाराशिकोह की है, जिनके बीच तख्त को पाने के लिए खतरनाक खेल हुआ। सभी कलाकारों को कहानी अनुसार शारीरिक रूप से भी बदलाव करने पड़ेंगे। जैस अनिल कपूर को अपना वजन बढ़ाना पड़ेगा और रणवीर सिंह व विकी कौशल को घटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anil kapoor
- फोटो : social media
फिल्म में शाहजहां का किरदार अनिल कपूर ही निभाएंगे, वहीं दाराशिकोह व औरंगजेब के किरदार विकी कौशल व रणवीर सिंह निभाएंगे। करीना कपूर फिल्म में रणवीर और विकी की बहन का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
हालांकि अभी तक जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के किरदारों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में होगीं। 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण की बतौर निर्देशक ये अगली फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।