{"_id":"5d4baedd8ebc3e6d1e2be634","slug":"taapsee-pannu-is-ready-for-anurag-kashyap-next-a-ghost-less-supernatural-thriller-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी तापसी, जानें क्यों सर्दियों में होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी तापसी, जानें क्यों सर्दियों में होगी शूटिंग
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म मनमर्जियां और निर्माणित फिल्म सांड की आंख में काम करने के बाद चरित्र अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर अनुराग के साथ काम करने को तैयार हो चुकी हैं। इस बात की घोषणा खुद तापसी ने ही की है।
2 of 5
tapsee pannu
यह बताते हुए तापसी ने कहा की यह फिल्म एक सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी। हालांकि ताापसी ने यह साफ कर दिया है की इस फिल्म में कोई भूत की कहानी नहीं दर्शाई जाएगी। यह बताते हुए वह कहती हैं, " मेरी पिछली फिल्म, गेम ओवर में ऐसे कई सीन थे जिसने आपको पूछने पर मजबूर किया होगा, की ये क्या हुआ ?, लेकिन इस फिल्म में कोई भी डरावना सीन नहीं होगा।'
3 of 5
tapsee pannu
इसके आगे तापसी कहती हैं- 'मैं फिल्म को लेकर ज्यादा नहीं कहूंगी, क्योंकि अभी मैं फिल्म की कहानी लीक नहीं करना चाहती। हां इतना कहूंगी की यह कहानी एक ऐसे सूपरनैचुरल तत्व की है जो आस पास रहने वाले सभी लोगों के जीवन को प्रभावित करता है साथ ही साथ मेरी दिखावट भी बदल देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tapsee pannu
यह फिल्म खास तौर पर भारत के बाहर ही फिल्माई जाएगी। फिल्म की कहानी अनुसार फिल्म को एक खास तरह का सेट अप चाहिए है। इसीलिए फिल्म को खास तौर पर सर्दियों में ही फिलमाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
tapsee pannu
फिल्म की कहानी में तापसी के अलावा भी कई किरदार होंगे, लेकिन अपनी पिछली कुछ फिल्मों की तरह वह इस फिल्म में भी बतौर लीड कलाकार नज़र आएंगी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म को सुनील खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।