{"_id":"5d4ba0b48ebc3e6d0c33b638","slug":"shah-rukh-khan-take-selfie-with-fans-in-australia-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए कार से बाहर निकल आए शाहरुख खान, यूजर्स बोले- 'माशाअल्लाह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए कार से बाहर निकल आए शाहरुख खान, यूजर्स बोले- 'माशाअल्लाह'
Thu, 08 Aug 2019 09:40 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं लेकिन उनके लिए फैंस का प्यार कम नहीं हुआ है । शाहरुख अपने फैंस के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं । वो फैंस की डिमांड जरूर पूरी करते हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने फैंस के लिए जो किया वो काबिल-ए-तारीफ है ।
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए मेलबर्न पहुंचे । एयरपोर्ट पर फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे । शाहरुख के आस-पास भारी सिक्योरिटी थी । इसलिए फैंस उन तक पहुंच नहीं पा रहे थे । शाहरुख अपना सामान लेकर कार में बैठ गए ।
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर उन्होंने देखा कि फैंस अभी भी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं । फिर वो कार से उतरे और फैन के हाथ से उसका मोबाइल लिया । इसके बाद शाहरुख ने खुद सभी के साथ फोटो खींची । मेलबर्न के एयरपोर्ट से शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
View this post on Instagram
#ShahRukhKhan reaches #australia and get mobbed for selfies #instadaily #manavmanglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : social media
यूजर्स वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं । इस दौरान शाहरुख ब्लैक आउटफिट में दिखे । शाहरुख के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा- 'माशाअल्लाह' । एक यूजर ने लिखा, 'लाइफ हो तो ऐसी हो वर्ना ना हो ।' शाहरुख के इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर किया है ।
विज्ञापन
shah rukh khan
बता दें कि शाहरुख पिछले दिनों अपने पूरे परिवार के साथ छुटि्टयां मनाने मालदीव गए थे । मालदीव से भी शाहरुख की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं । कुछ तस्वीरें शाहरुख ने खुद भी शेयर की थीं । बता दें कि शाहरुख आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे । ये फिल्म फ्लॉप रही थी ।