फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भारती सिंह का 'स्पेशल' डांस, ड्रग्स केस से दूर इस अंदाज में नजर आईं 'लल्ली'

Mon, 04 Jan 2021 04:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 04 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
After the Drug Case Bharti Singh is blowing off some steam with her Spanish Dance on new year celebration video getting viral
भारती सिंह - फोटो : Instagram

लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2020 मे ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के चलते भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अब भारती नए साल को बहुत खुशनुमा और यादगार बनाना चाहती हैं और ऐसे में वो इन दिनों अपनी जिंदगी खुलकर इंजॉय कर रही हैं। इन दिनों भारती नए साल की छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में लॉफ्टर क्वीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

After the Drug Case Bharti Singh is blowing off some steam with her Spanish Dance on new year celebration video getting viral
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि भारती ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है जिसमें वो स्पेनिश गाने 'से टे नोटा' पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने कई इमोजी लगाए हैं। इस वीडियो में भारती ने पोल्का डॉट प्रिंट वाली मिडी पहनी है और दो बच्चों के साथ स्पेनिश गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। अब तक इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर भारती के डांस की तारीफ भी की है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

After the Drug Case Bharti Singh is blowing off some steam with her Spanish Dance on new year celebration video getting viral
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि साल 2020 भारती और उनके पति हर्ष के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हुआ। कुछ महीने पहले ही भारती और हर्ष को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उनके घर और ऑफिस से गांजा बरामद हुआ था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई थी। कुछ दिनों बाद दोनों को जमानत मिल गई थी। हालांकि इस मामले को लेकर भारती और हर्ष को काफी बातें भी सुनने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
After the Drug Case Bharti Singh is blowing off some steam with her Spanish Dance on new year celebration video getting viral
कपिल शर्मा और भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि भारती 'द कपिल शर्मा शो' में एक्ट करती नजर आती हैं। वहीं ड्रग्स केस में नाम सामने आने से ये अफवाह भी उड़ने लगी थी कि उन्हें कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया था। हालांकि इन अफवाहों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि भारती बहुत जल्द अपने पुराने फॉर्म में 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
After the Drug Case Bharti Singh is blowing off some steam with her Spanish Dance on new year celebration video getting viral
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भारती सिंह ने स्टैंड अप कॉमेडियन बनकर फैंस को खूब हंसाया है। उनके जोक्स और एक्ट के तरीके फैंस को काफी पसंद आते हैं। फिलहाल भारती अपने वीडियो के जरिए ही फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed