फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप

Sat, 08 Oct 2022 02:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 08 Oct 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
After Trolling Boycott Adipurush Trend Now plea seeking stay on the release of movie filed in Delhi Court
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

'आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है। 

After Trolling Boycott Adipurush Trend Now plea seeking stay on the release of movie filed in Delhi Court
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई शिकायत
दिल्ली में याचिका दायर होने से पहले उत्तर प्रदेश में सैफ अली खान, कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। लखनऊ में एक वकील ने फिल्म के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक वकील प्रमोद पांडे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के पास सैफ अली खान, प्रभास राघव, कृति सेनन, निर्माता-निर्देशक ओम राउत और भूषण कुमार को एक पक्ष बनाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि हिंदू देवताओं, विशेष रूप से हनुमान और राम के चरित्रों को गलत तरीके से चित्रित करने के लिए सितारों और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 (3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

After Trolling Boycott Adipurush Trend Now plea seeking stay on the release of movie filed in Delhi Court
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2020 में भी सैफ अली खान के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
दो साल पहले भी सैफ अली खान के खिलाफ उनके एक बयान की वजह से मामला दर्ज हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में याचिका दायर की थी। जिसके बाद में सैफ अली खान ने माफी मांगी थी और अपने बयान को वापस भी लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Trolling Boycott Adipurush Trend Now plea seeking stay on the release of movie filed in Delhi Court
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ ने क्या कहा था?
हिमांशु का कहना था कि भगवान राम को अच्छाई का और रावण को बुराई का प्रतीक माना गया है। इसी सिलसिले में हर साल विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। 'आदिपुरुष' नामक फिल्म, भगवान राम पर बन रही है, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान, रावण का किरदार निभा रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि 6 दिसंबर, 2020 को सैफ अली खान ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि ''चूंकि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थी, इसलिए यह जायज था कि रावण ने सीता का हरण किया।'' सैफ ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि इस फिल्म के जरिए "रावण के परोपकारी और मानवीय पक्ष को पेश किया जाएगा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed