फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन के नक्शेकदम पर चलीं ऋचा चड्ढा, इस एडल्ट स्टार का निभाएंगी किरदार

Wed, 07 Mar 2018 05:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
After Vidya Balan Richa Chadda will play the adult actress Shakeela role in biopic
Richa Chaddaa
'डर्टी पिक्चर' में साउथ की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार निभाकर विद्या बालन ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। यह रोल न केवल विद्या के करियर को बुलंदियों पर ले गया बल्कि यह रोल हमेशा हमेशा के लिए यादगार बन गया। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा विद्या के ही नक्शेकदम पर चलने जा रही हैं। 
After Vidya Balan Richa Chadda will play the adult actress Shakeela role in biopic
Richa Chaddaa
सूत्रों की मानें तो ऋचा जल्द ही एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक में नजर आएंगी। शकीला 90 के दशक की एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एडल्ट फिल्मों में काम किया है। यह फिल्में तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में है। 
After Vidya Balan Richa Chadda will play the adult actress Shakeela role in biopic
Shakeela
इस बारे में ऋचा के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा - 'यह बायोपिक 1990 की फेमस एक्ट्रेस शकीला की जिंदगी पर आधारित है। शकीला के फैंस पूरे देश भर में है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। फिल्म की तैयारी जल्द ही शुरू हो जाएगी और मार्च से अप्रैल तक शूटिंग शुरू हो सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Vidya Balan Richa Chadda will play the adult actress Shakeela role in biopic
Richa Chadda
बायोपिक में शकीला की जिंदगी के बारे में बताया जाएगा कि कैसे वह 16 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में आईं। इस फिल्म को इंदरजीत लंकेश डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि फिल्म ऋचा के करियर को नई ऊंचाई दे पाएगी या फिर नहीं?
विज्ञापन
After Vidya Balan Richa Chadda will play the adult actress Shakeela role in biopic
Dirty Picture
आपको बता दें, विद्या बालन की 'डर्टी पिक्चर' फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट महज 25 करोड़ था लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ की कमाई की। वहीं इसने वर्ल्डवाइड 117 करोड़ की कमाई की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed