अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सनकी को लेकर जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म को साजिद खान के प्रोडक्शन हाउस की ओर से बनाया जा रहा है। हाल ही में इस फिल्म का एलान किया गया था, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना उत्साह भी व्यक्त किया था।
Sanki: नहीं बंद हुई अहान शेट्टी की 'सनकी', साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने लगाया अफवाहों पर विराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, इसके बाद फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। इस बीच 16 जुलाई को एक मनोरंजन न्यूज पोर्टल ने फिल्म को लेकर रिपोर्ट छापी कि अहान शेट्टी के खर्चों को देखते हुए साजिद नाडियाडवाला फिर से विचार रहे हैं कि इस फिल्म को शुरू करना है या नहीं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब फिल्म के निर्माता ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सनकी से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक हैंडल ने इन अफवाहों को संबोधित करते हुए पोस्ट में लिखा, "हम 18 अगस्त को सनकी शुरू कर रहे हैं। हम सभी मीडिया घरानों से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसी अफवाहों से बचें और प्रकाशन से पहले हमारे साथ खबर को सत्यापित करें।"

इससे पहले हाल ही में एक समाचार पोर्टल में सूत्र के हवाले से यह खबर छपी थी कि साजिद नाडियाडवाला अभिनेता अहान शेट्टी के साथ काम करने वाली उनकी टीम के लोगों के अत्यधिक खर्चों की वजह से फिल्म को शुरू करने को लेकर असमंजस में हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इसके बाद सुनील शेट्टी को हस्तक्षेप करना पड़ा, उन्होंने साजिद से इस प्रोजेक्ट को न छोड़ने का अनुरोध किया और लागतों को कवर करने में मदद की पेशकश भी की। हालांकि, ताजा पोस्ट से अब इन अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग चुका है
गौरतलब है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित एक्शन रोमांस फिल्म 'तड़प' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म में तारा सुतारिया भी नजर आई थीं। इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं।
Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों का अभिनय देख दर्शकों ने पीटा माथा, ओवरएक्टिंग के हर पायदान पर आईं अव्वल