फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म पर बहस: अहान शेट्टी से शनाया कपूर तक, इस साल बॉलीवुड में लॉन्च हो रहे ये स्टार किड्स

Mon, 14 Jun 2021 06:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 14 Jun 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Ahan shetty to Shanaya Kapoor these star kids are ready to enter in bollywood this year
अहान शेट्टी, शनाया कपूर, राजवीर देओल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन बनने का सपना लेकर बहुत से लोग मुंबई आते हैं, लेकिन हर कोई अपनी मंजिल पा ले ये जरूरी नहीं है। वहीं बॉलीवुड में शुरू से ही नेपोटिज्म का दबदबा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और धीरे-धीरे उनके बच्चे भी फिल्मों में आने के लिए तैयार हो जाते हैं। अब तक आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर, अनन्या पांडे जैसे कई सितारे बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।



इस साल नजर आएंगे ये नए चेहरे

जहां कई स्टार किड्स अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं तो कई ऐसे हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में स्टार किड्स ज्यादा लॉन्च हो रहे हैं। वहीं बहुत कम ही आउटसाइडर्स हैं जिन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली हो। इस साल फिर स्टार किड्स की एक और टोली तैयार हो गई है जो बहुत जल्द इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। अब इन स्टार किड्स की एंट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा फिलहाल आपको बताते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो होने वाले हैं इस साल लॉन्च।

Ahan shetty to Shanaya Kapoor these star kids are ready to enter in bollywood this year
धर्मेंद्र, राजवीर देओल - फोटो : Instagram

एक और देओल

देओल परिवार भी फिल्मों में लंबे समय से सक्रिय है। धर्मेंद्र बॉलीवुड के हीमैन कहे जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपना रुतबा कायम किया है। उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं हैं। हेमा फिल्मों की बड़ी हीरोइन थीं वहीं अब वो राजनीति का हिस्सा बन चुकी हैं। धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल भी फिल्मों में नाम कमा चुके हैं। ईशा का करियर तो ज्यादा नहीं हिट हो पाया लेकिन बॉबी और सनी दोनों ही बॉलीवुड के सफल अभिनेता माने जाते हैं। साल 2019 में सनी ने बड़े बेटे करण देओल को लॉन्च किया था। उनकी पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन करण भी अपने पिता और दादा की तरह अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस साल सनी ने अपने दूसरे बेटे राजवीर देओल को भी लॉन्च करने की घोषण की है। धर्मेंद्र ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि उनके दूसरे पोते राजवीर भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

Ahan shetty to Shanaya Kapoor these star kids are ready to enter in bollywood this year
अवनीश बरजात्या, सूरज बरजात्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज बरजात्या के डायरेक्टर बेटे अवनीश

राजश्री प्रोडक्शन के सूरज बड़जात्या ने 2015 में 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद कोई फिल्म नहीं बनाई। कुछ समय से वह अपने बेटे अवनीश को डायरेक्टर के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुटे थे।सूरज बरजात्या ने अपनी पारिवारिक फिल्मों से सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। वहीं अब उनके बेटे अवनीश बरजात्या भी बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। खास बात ये है कि सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर अवनीश बरजात्या की डेब्यू फिल्म का हिस्सा होंगे। दोनों एक ही फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahan shetty to Shanaya Kapoor these star kids are ready to enter in bollywood this year
शनाया कपूर - फोटो : Instagram

शनाया को लॉन्च कर रहे करण

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का सब से बड़ा आरोप करण जौहर पर है, लेकिन करण को शायद ऐसे आरोपों की कभी परवाह नहीं। उन्होंने तीन महीने पहले ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने का ऐलान किया। कुछ समय पहले उन्होंने शनाया की काफी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं। बता दें कि शनाया 'कपूर' खानदान से संबंध रखती हैं जिनके कई सदस्य फिल्मों में सक्रिय हैं जैसे अनिल कपूर, बोनी कपूर, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर।

विज्ञापन
Ahan shetty to Shanaya Kapoor these star kids are ready to enter in bollywood this year
अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी के बेटे अहान

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने अपने दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई है। वहीं उनकी बेटी आथिया शेट्टी ने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि आथिया दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं अब सुनील शेट्टी का पूरा ध्यान उनके बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू पर है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म ‘तड़प’ का प्रमोशन सारे बड़े स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर किया है। ये फिल्म सितंबर के महीने में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed