टीवी के मशहूर शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार है। बिग बॉस के अगले सीजन के प्रतियोगी को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। बिग बॉस फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि नए सीजन (Bigg Boss 15) में कौन-कौन प्रतियोगी भाग लेंगे। आए दिन किसी ना किसी सितारे का नाम इस शो से जुड़ ही रहा है। अब तक टीवी से जुड़े तमाम सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। बीते दिनों नया नाम पूजा शर्मा का सुनने को मिला।
बिग बॉस 15: पूजा शर्मा से पहले ये सात समलैंगिक सितारे सलमान खान के शो में ले चुके हैं हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी डार्लिंग समलैंगिक समुदाय के एक प्रसिद्ध कलाकार भी हैं। उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में भाग लिया था। शो के दौरान भी बॉबी डार्लिंग कई बार विवादों में रह चुके हैं। बता दें कि 23 साल की उम्र में बॉबी ने एक समलैंगिक व्यक्ति के किरदार के 18 रोल अदा करने के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वे बचपन से ही समलैंगिक हैं। 2010 में उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी करवाई थी।
रोहित वर्मा
इन्हें सलमान खान के शो के तीसरे सीजन में देखा गया था। रोहित वर्मा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। बिग बॉस के सीजन तीन में रोहित वर्मा और अभिनेता कमाल आर खान के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि केआरके ने रोहित के सिर पर बोतल दे मारी थी। जिसके बाद केआरके को तुरंत शो से बाहर कर दिया था।
यह मशहूर ट्रांसजेंडर सामाजसेवी हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बिग बॉस के पांचवें सीजन का हिस्सा थीं। वह सलमान खान के शो में एलजीबीटीक्यू समुदाय को प्रस्तुत कर रही थीं। बिग बॉस के अलावा लक्ष्मी 'सच का सामना', '10 का दम' और 'राज पिछले जनम का' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी बिग बॉस के सीजन छह का हिस्सा थे। इस शो में रहते हुए इमाम सिद्दीकी ने शाहरुख खान की सफलता के पीछे खुद का हाथ बताया था। जिसके बाद सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।