अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने एक भावुक नोट लिखकर उन्हें याद किया है। कुछ देर पहले साझा किए गए इस पोस्ट में रिया ने अपनी और सुशांत की तस्वीर पोस्ट की है। रिया ने लिखा है, 'एक पल भी ऐसा नहीं जब लगा हो कि तुम नहीं रहे, लोग कहते हैं समय सब ठीक कर देता है, मेरे लिए तुम मेरा समय मेरा सबकुछ थे। मुझे पता है ऊपर से तुम मुझे देख रहे हो...चांद से तुम मुझे अपनी दूरबीन से देख रहे हो और मेरी रक्षा कर रहे हो। मैं हर रोज तुम्हें मुझे लेने आने का इंतजार करती हूं। मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं।'
पुण्यतिथि: सुशांत के लिए रिया चक्रवर्ती ने लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- आप मेरी जिंदगी अपने साथ ले गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया ने आगे लिखा- 'यह बात मुझे रोज तोड़ती है, लेकिन फिर मुझे तुम्हारी बात याद आती है, 'तुम्हें यह मिला है बेबू' और मैं आगे बढ़ जाती हूं। मैं जब भी तुम्हारे बारे में सोचती हूं तो भावनाओं का तूफान मेरे शरीर में दौड़ने लगता है। यह सब लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है।''
रिया आगे लिखती हैं, आपके बिना जिंदगी का कोई मतलब नहीं है, आप मेरी जिंदगी के मायने अपने साथ ही ले गए। जो जगह खाली हुई है वो कभी भरी नहीं जा सकती। आपके बिना मैं आज भी अकेली खड़ी हूं। मेरे प्यारे सनशाइन, मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं तुम्हें रोजाना 'मालपुए' दूंगी और इस दुनिया की सारी क्वांटम फिजिक्स की किताबें भी पढ़ लूंगी, सिर्फ तुम लौट आओ... मैं आपको बहुत याद करती हूं मेरे दोस्त, मेरे प्यार..बेबू और पुटपुट हमेशा के लिए...पूरे दिल से....
बता दें, सुशांत के जीवन की सबसे अहम किरदार रिया चक्रवर्ती रही हैं। वह सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
बता दें कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।
बता दें सुशांत के निधन की खबर सामने आते ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लोगों ने आड़े हाथों लिया था। आज भी ये सिलसिला रुका नहीं है। रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बंद कर दिया है। सुशांत के फैंस उनके पोस्ट पर जाकर आज भी उन्हें भला बुरा कहते हैं। दरअसल सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्होंने एक्टर के बारे में चौंका देने वाले खुलासे किए थे।