बॉलीवुड में इन दिनों यौन शोषण का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। तनुश्री दत्ता ने जहां नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया तो वहीं अब इस कड़ी में कंगना रनौत का भी नाम जुड़ गया है। इस बीच कॉमेडी ग्रुप एआईबी एक बार फिर से लाइमलाइट में है। कुछ दिन पहले कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर वहां पर काम करने वाली महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाया था। अब इस मामले पर कॉमेडी ग्रुप एआईबी ने खुद अपनी गलती स्वीकार की है और माफी मांगी है।
लड़कियों को अश्वील मैसेज भेजता था कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, AIB बोला- 'हमने कर दी बहुत बड़ी गलती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, स्टैंडप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर बीते कुछ वक्त से एआईबी में काम करने वाली महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर हुई घटनाएं बताई जिसमें उत्सव ने न केवल उनके साथ बल्कि कई नाबालिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था। अब इस मामले पर एआईबी ने चुप्पी तोड़ दी है और माफी मांगी है।
एआईबी ने अपने बयान में कहा - 'हमने गलती की। हम लोग यह पता करने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर कहां गलती हुई। आखिरकार हमें समझ आ गया कि गलती हुई है। कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने जब से एआईबी छोड़ा उसके बाद तन्मय भट्ट को निजी बातचीत के दौरान इन हरकतों के बारे में पता चला। तन्मय ने उत्सव से सीधे इस बारे में बात की। इसके बाद उत्सव ने शिकायत करने वाली महिला को फोन करके और परेशान करना शुरू कर दिया। यह हमने किया और इसमें हमारी पूरी गलती है। हमें उत्सव से उस समय ही सारे नाते तोड़ लेने चाहिए थे।'
A statement ; We're sorry pic.twitter.com/Lpa9HKyORb
एआईबी की ओर से आगे लिखा गया - 'उस वक्त महिला किसी भी तरह की कानूनी सहायता नहीं लेना चाहती थी। निजता का ध्यान रखते हुए एआईबी ने यह मामला किसी और को पता चलने नहीं दिया और मामला खत्म हो गया। इसी वजह से हमे फ्रीलांसर के तौर पर उत्सव के साथ काम करना बंद नहीं किया। उत्सव चक्रवर्ती के गलत व्यवहार के बारे में हम लोगों को जानकारी कई मौकों पर मिली। ज्यादा डिटेल तो हमारे पास नहीं है। अगर और कुछ भी कहेंगे तो सफाई जैसा लगेगा। जो भी हुआ हो हमारी गलती की सफाई नहीं दे सकता। हम समझते हैं कि हमारे सदस्य कितने दुखी और गुस्से में है। माफी मांगते हैं।'
एआईबी के इस माफीनामे को तन्मय भट्ट ने भी रिट्वीट किया है और माफी मांगी है। तन्मय भट्ट ने ट्वीट किया- 'उत्सव ने खुद ही कबूल कर लिया कि उसने अश्लील तस्वीरें भेजी थीं। मुझे उससे संबंध पहले ही खत्म लेने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं किया। यह पूरी तरह से मेरी गलती है। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मुझे इस मामले में मजबूती से रिएक्ट करना चाहिए था।' आपको बता दें, उत्सव चक्रवर्ती पर लगे यौन शोषण के खुलासे के बाद एआईबी ग्रुप को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था। मामला बढ़ता देख कॉमेडी ग्रुप ने उत्सव चक्रवर्ती के सारे वीडियो साइट से हटा दिए हैं।
After confronting Utsav, he said he sent the picture by accident, later called the victim crying, apologizing, hence harassing her further. I should've ended ties then, and I didn't, and it is my fault. I'm truly sorry. I should've acted stronger.