सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case:सुशांत सिंह राजपूत केस में AIIMS के फॉरेंसिक एक्सपर्ट का बयान, बोले- 'अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 25 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News: AIIMS Forensic Expert dr Sudhir Gupta Statement on Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार नए- नए मोड़ ले रहा है लेकिन अब तक इस मामले का कोई नतीजा सामने नहीं आ पाया है। केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ही हलचल मच गई है। सुशांत का कथित आत्महत्या केस भी इस वजह से चर्चा में नहीं था लेकिन अब हाल ही में एम्स के फॉरेंसिक एक्सपर्ट सुधीर गुप्ता ने एक बयान जारी किया है जिसकी वजह से ये केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। वहीं अपने इस बयान में उन्होंने सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह के बयान को भी गलत बताया है।

Sushant Singh Rajput Case News: AIIMS Forensic Expert dr Sudhir Gupta Statement on Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI

दरअसल कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले ऐसा लग रहा था कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था और इस बात का जिक्र पटना में दर्ज की गई एफआईआर में भी था। लेकिन अब सुशांत का परिवार मानता है कि ये मामला सिर्फ उकसाने का नहीं है। उनको अब ये आत्महत्या से ज्यादा मामला हत्या का नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने एम्स के डॉक्टर का हवाला देते हुए कहा था कि डॉक्टर ने खुद उनसे ये बात कही है।

Sushant Singh Rajput Case News: AIIMS Forensic Expert dr Sudhir Gupta Statement on Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

वहीं अब एम्स के डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस बारे में अपना एक बयान जारी किया है। डॉ. सुधीर का कहना है कि हत्या या खुदकुशी के बारे में अभी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। गर्दन पर निशान से साफ नहीं कहा जा सकता कि हत्या है या आत्महत्या। वकील विकास सिंह का बयान सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News: AIIMS Forensic Expert dr Sudhir Gupta Statement on Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने भी अपने एक बयान में कहा था, 'मेरे बेटे को जहर देकर मारा गया है और सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।' हालांकि शुरुआत में विकास सिंह ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था। वहीं अब वो इस बात पर जोर देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर के जरिए भी ये बात कही थी। हालांकि उनका ये ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन सुशांत का परिवार इसी अकाउंट पर उन्हें फॉलो करता है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News: AIIMS Forensic Expert dr Sudhir Gupta Statement on Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच की थी। लेकिन मुंबई पुलिस की जांच में कथित लापरवाही देखते हुए सुशांत के परिवार ने बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ये मामला बड़ा होता हुआ नजर आया। वहीं अब इस मामले की जांच केंद्र की तीन एजेंसिया सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही हैं लेकिन अब तक कुछ भी सामने नहीं आ पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed