{"_id":"63634fa33fccab1b8a584710","slug":"aindrilla-sharma-cancer-survivor-actress-suffered-heart-stroke-and-is-very-critical-on-ventilator","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aindrila Sharma: स्ट्रोक से बिगड़ी एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकीं मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aindrila Sharma: स्ट्रोक से बिगड़ी एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकीं मात
मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। एंड्रिला शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों, अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनकी हालत को गंभीर बताया है।
2 of 4
ACTRESS
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, एंड्रिला शर्मा हावड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें अचानक ही स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक बनी हुई हैं। डॉक्टर्स ने अभिनेत्री को वेंटिलेटर पर रखा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक हैं। बता दें कि एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी हैं।
3 of 4
Aindrila Sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एंड्रिया शर्मा को जब दूसरी बार कैंसर का पता चला था तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। अभिनेत्री ने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह ठीक बताया था। एंड्रिया शर्मा एक्टिंग में अपना कमबैक भी कर चुकी थीं लेकिन अब अभिनेत्री की तबीयत फिर बिगड़ गईं। ऐसे में उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी काफी ज्यादा दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एंड्रिला शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एंड्रिला शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह बंगाली सिनेमा में ज्यादा एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो झूमर से की थी। इसके बाद वह कई पॉपुलर शो का हिस्सा रही। वह ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। एंड्रिला शर्मा Jibon Jyoti', 'Jiyon Kathi' में लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दे चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।