फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली मुलाकात में ही ऐश्वर्या को भा गए थे धनुष, इस वजह से रचानी पड़ी थी जल्दबाजी में शादी

Wed, 01 Jan 2020 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya R. Dhanush Birthday Special: Love Story Which Started With Rumours and Gets married
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter
दक्षिण भारतीय फिल्मों में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले धनुष की पत्नी और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत का आज जन्मदिन है। अपने पिता की तरह ऐश्वर्या एक्टिंग में तो एक्टिव नहीं हैं लेकिन निर्देशन के क्षेत्र में उन्हें पहचान मिल चुकी है। इसके अवाला वह कई टीवी शोज में जज भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी के बारे में।
Aishwarya R. Dhanush Birthday Special: Love Story Which Started With Rumours and Gets married
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram

साधारण सा दिखने वाला यह लड़का पर्सनल लव लाइफ पर फ्रंटफुट पर खेला है। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में धनुष ने बताया था- 'मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे का पहला शो था। हम पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने गये थे। इंटरवल तक, हम एक-दूसरे से गले मिल रहे थे क्योंकि हम जान गए थे कि यह फिल्म हिट होने वाली है। जब फिल्म खत्म हो गई तो सिनेमा मालिक ने हमें रजनीकांत सर की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूसरे से हाय कहा और चले गए।'

Aishwarya R. Dhanush Birthday Special: Love Story Which Started With Rumours and Gets married
Dhanush

धनुष ने बताया था- 'अगले दिन, ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा और कहा, गुड वर्क। टच में बने रहें। मैंने उस बात को बहुत सीरियसली लिया। वह मुझसे दो साल बड़ी हैं और हमारी शादी मिलने के दो साल बाद ही हो गई।' दरअसल धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya R. Dhanush Birthday Special: Love Story Which Started With Rumours and Gets married
Dhanush

धनुष ने जब ऐश्वर्या से शादी की वह 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की। धनुष हमेशा से ये चाहते थे कि वो 23 साल से पहले शादी कर लें। दोनों की शादी 18 नवंबर को बड़ी ही धूमधाम से रजनीकांत के घर पर हुई थी। शादी पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। मीडिया में छप रही अफेयर की खबरों से परेशान होकर दोनों के परिवार ने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया था।

विज्ञापन
Aishwarya R. Dhanush Birthday Special: Love Story Which Started With Rumours and Gets married
dhanush and Aishwarya

दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। एक इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता को कंजरवेटिव बताते हुए कहा कि धनुष से उनकी शादी तुरत-फुरत में हुई थी, लेकिन मैं खुश किस्मत हूं और अपनी शादी से खुश हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed