फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Couples: फिल्मों में रोमांस करते-करते असल जिंदगी में प्यार कर बैठे ये बॉलीवुड कपल्स, जानें इनकी लव स्टोरी

Sat, 16 Apr 2022 01:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Apr 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai abhishek bachchan to Alia bhatt ranbir kapoor these bollywood couple found love on the film set
bollywood couples - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स का अपने को-स्टार को डेट करना कोई नई बात नहीं है। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेसेस रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार को डेट करने की वजह से लाइमलाइट लूटी है। लेकिन ये भी एक सच्चाई है, इनमें से सिर्फ कुछ ही कपल्स अपने रिश्ते को शादी की मंजिल तक पहुंचा पाए हैं और बाकियों ने किसी न किसी वजह से अपने रिश्ते का अंत कर दिया। आज हम आपको उन्हीं स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई और आज के समय में वह सभी अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। 

Aishwarya rai abhishek bachchan to Alia bhatt ranbir kapoor these bollywood couple found love on the film set
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं, जो अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया और रणबीर बेशक एक-दूसरे को लंबे समय से जानते होंगे, लेकिन दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए और फिर दोनों ने सोनम कपूर के रिसेप्शन में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। वहीं, अब आलिया और रणबीर अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रख चुके हैं। 

Aishwarya rai abhishek bachchan to Alia bhatt ranbir kapoor these bollywood couple found love on the film set
Deepika Padukone ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। दोनों कई बार पब्लिकली एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई और फिर दोनों साथ में 'बाजीराव मस्तानी' में भी नजर आए। रणबीर और दीपिका ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर दोनों ने साल 2018 में इटली में शादी रचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai abhishek bachchan to Alia bhatt ranbir kapoor these bollywood couple found love on the film set
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान की लव स्टोरी काफी मजेदार है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई। उन दिनों करीना कपूर शाहिद कपूर के साथ अपने ब्रेकअप की वजह से लाइमलाइट में थीं। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीना और सैफ अपने एज गैप की वजह से काफी ट्रोल हुए। लेकिन उन्होंने सभी बातों को साइड में रखते हुए साल 2012 में शादी की।  

विज्ञापन
Aishwarya rai abhishek bachchan to Alia bhatt ranbir kapoor these bollywood couple found love on the film set
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
यह लिस्ट अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के नाम के बिना पूरी नहीं हो सकती। अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'उमराव जान', 'धूम 2' और 'गुरु' शामिल हैं। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में फिल्म 'गुरु' की स्क्रीनिंग से पहले प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed