फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir Shadi: आलिया-रणबीर की शादी की नई तस्वीरें आईं सामने, एक फ्रेम में दिखा कपूर और भट्ट परिवार

Sat, 16 Apr 2022 12:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Alia Latest pictures: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding ceremony Beautiful glimpses in one frame from Kapoor and Bhatt family
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लंबे समय तक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को अपने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। बॉलीवुड के ये चर्चित कपल अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। शादी के बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तस्वीर में उनके बीच का प्यार और खुशी देखते ही बन रही है। तस्वीरों को देखने से ही पता चल रहा है कि दोनों एक-दूजे के होकर बहुत खुश हैं। अब रणबीर और आलिया की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें न सिर्फ दूल्हा दुल्हन रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड के दो मशहूर परिवार भट्ट और कपूर भी एक फ्रेम में दिख रहे हैं। तो चलिए नजर डालते हैं आलिया रणबीर की नई तस्वीरों पर... 

Ranbir Alia Latest pictures: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding ceremony Beautiful glimpses in one frame from Kapoor and Bhatt family
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

हर लड़की की तरह आलिया भट्ट भी अपने प्यार को जीवन साथी के रूप में पाकर बेहद खुश हैं। बता दें कि आलिया 11 साल की उम्र से ही रणबीर को बेहद पसंद करती थीं और आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया। वह रणबीर संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ये तस्वीर उनके फेरों के समय की लग रही है। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। आलिया के चेहरे की चमक देखने से ही पता चल रहा है कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

Ranbir Alia Latest pictures: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding ceremony Beautiful glimpses in one frame from Kapoor and Bhatt family
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

शादी की तस्वीरों में आलिया और रणबीर दोनों ही मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। सिंपल लुक में भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं। आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर सज चुका है। तस्वीरों में रणबीर और आलिया शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia Latest pictures: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding ceremony Beautiful glimpses in one frame from Kapoor and Bhatt family
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरों में रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। कपल की रोमांटिक अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में भी दोनों एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Ranbir Alia Latest pictures: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding ceremony Beautiful glimpses in one frame from Kapoor and Bhatt family
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

इस ब्लैक इन व्हाइट तस्वीर में भी दोनों के प्यार का रंग अलग ही झलक रहा है। मुस्कुराते हुए एक दूसरे को प्यार से निहारते रणबीर आलिया बेहद खूबसूरत कपल लग रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी बदल दी है। उन्होंने अपनी और रणबीर की शादी की तस्वीर को इंस्टाग्राम डीपी पर लगाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed