फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पसंदीदा खाने से मनपसंद किरदार तक, जानिए ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी कुछ खास बातें

Fri, 30 Oct 2020 08:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 30 Oct 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday Know some Rare unknown facts and things about actress life
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक नवंबर 1973 को जन्मीं ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है जो सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। फिल्मों में दमदार अभिनय का परिचय देकर ऐश्वर्या ने दर्शकों का प्यार और कई अवॉर्ड्स जीते। जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐश्वर्या से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं जिनके जवाब खुद ऐश्वर्या ने ही किसी न किसी इंटरव्यू में दिए थे।

Aishwarya Rai Bachchan Birthday Know some Rare unknown facts and things about actress life
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : ट्विटर

जब मॉडलिंग और मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों आईं तो बहुत संघर्ष रहा या चीजें आसान रहीं?
शुरू से अभी तक मिला-जुला रहा है। बातें बहुत बनती हैं, मैं इंडस्ट्री और निर्देशकों की बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझ पर शुरू से विश्वास जताया। काम के मामले में हमारे पास बहुत ही समर्पित, जुनूनी और रचनाशील निर्देशक हैं। मैं आभारी हूं कि इन सभी लोगों ने मेरे लिए किरदार सोचे और मुझे मौका दिया। अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करके मेरा अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है और मैं इससे बहुत खुश हूं। कड़ी मेहनत तो सबको करनी पड़ती है। अगर आज भी मैं अपने ससुर अमिताभ जी से बात करती हूं तो प्रेरणा मिलती है।

Aishwarya Rai Bachchan Birthday Know some Rare unknown facts and things about actress life
ऐश्वर्या राय - फोटो : Social Media

कौन-सी फिल्म के बाद आपको लगा था कि अब आप स्थापित हो गई हैं?
यह किसी भी फिल्म के बाद नहीं लगा। हर नई फिल्म की शुरुआत में आप चिंतित और नर्वस रहते हैं। पहले मुझे लगता था कि यह सिर्फ मेरे साथ है लेकिन बाद मैंने साथी कलाकारों से बात की और अब अपने परिवार के लोगों से बात करती हूं तो पता चला कि ऐसा अनुभव सबको होता है और यह सिर्फ अभिनेताओं के साथ नहीं होता, निर्देशकों के साथ भी होता है और तकनीशियनों के साथ भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday Know some Rare unknown facts and things about actress life
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कौन सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद है?
हम एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं। ज्यादातर अभिनेताओं के बारे में ही बात होती है कि वो लोग फिल्म की शूटिंग के लिए कई-कई दिन घर से बाहर रहते हैं लेकिन ऐसा यूनिट के जुड़े हर किसी के साथ होता है। इसलिए हर फिल्म में एक परिवार जैसा बन जाता है और अगली फिल्म में नया परिवार बन जाता है। दुर्भाग्य से किसी के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो पूरी यूनिट साथ होती है। इस सबके चलते बहुत खास अनुभव होता है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday Know some Rare unknown facts and things about actress life
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ये बताइए कि आपने अभी तक जितनी फिल्में की हैं उनमें आपका मनपसंद रोल कौन सा है?
यह बहुत ही मुश्किल सवाल है। हर अनुभव अलग रहा है और मेरे लिए ये बात सबसे महत्वपूर्ण है कि मुझे इतने अलग-अलग मौके मिले। मैं प्रशिक्षित अभिनेत्री नहीं थी और मेरे परिवार की पृष्ठभूमि भी फिल्म की नहीं थी। इसलिए मैंने इतना कुछ सोचा भी नहीं था, बस एक उम्मीद थी और मुझे खुशी है कि यह सफर आज भी जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed