वैसे तो ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों के लिए लाइम लाइट में रहती हैं। लेकिन इस बार एक अजीब ही कारण से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, मैंगलुरु के 29 साल के एक शख्स संगीत कुमार का कहना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी मां हैं और वो अपनी मां को साथ ले जाने आया है।
VIDEO...तो क्या सच में साथ नहीं रहते अभिषेक और ऐश्वर्या, जानिए क्या है इस दावे का असली सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये खबर अब आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गई है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले इस युवक ने दावा किया है कि ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड बनने से 6 साल पहले उसे जन्म दिया था। अब संगीत अपनी मां यानी ऐश्वर्याा के साथ रहना चाहता है। शख्स का कहना है कि ऐश्वर्या राय ने IVF के जरिए लंदन में उसे जन्म दिया है।
पढ़ें- 600 करोड़ कमाने के बावजूद 'बाहुबली' पर प्रभास ने क्यों कहा, 'आज के बाद नहीं करूंगा ऐसी फिल्म'
संगीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, '3 साल की उम्र में उसके माता-पिता उसे आंध्र के चोड़ावरम ले आए थे। 27 साल तक मैं वहीं रहा। जन्म के दो साल तक मैं अपनी दादी ब्रिंदा कृष्णराज राय के साथ रहा। मेरे दादा कृष्णराज राय का अप्रैल 2017 में निधन हो गया था। मेरे चाचा का नाम आदित्य राय है।'
संगीत ने ये भी बताया कि राय परिवार ने अब उससे सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। संगीत के अनुसार, ऐश 15 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। संगीत चाहता है कि ऐश सब कुछ छोड़कर उसके साथ मंगलुरु में रहें। हालांकि अपनी किसी भी बात को साबित करने के लिए संगीत के पास कोई सबूत नहीं है।