ऐश्वर्या राय जब भी कुछ करती हैं हमेशा चर्चा में आ जाती हैं। अब उनकी ये तस्वीर छाई हुई है। रेड कलर की ड्रेस पहने ऐश्वर्या सीढ़ी पर चढ़ी हुई हैं और पोज दे रही हैं। दरअसल उन्होंने पीकॉक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें उन्होंने खुद से 3-4 गुना लंबी ड्रेस पहनी हुई है। रेड कलर के गाउन में ऐश्वर्या बेहद खूबसूत दिख रही हैं हालांकि ड्रेस को लेकर उन्हें कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी किया।
कई गुना लंबी ड्रेस पहन सीढ़ी पर चढ़ गईं ऐश्वर्या, यूजर ने कहा- 'ऐसे कपड़े पहनती ही क्यों हो?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अन्य ने लिखा कि 'अच्छी कोशिश की, लेकिन यह भयानक तस्वीर है।'

वहीं एक अन्य ने ऐश्वर्या की तुलना हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स से की। जूलिया ने हार्पर बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था जिसमें उनका पोज भी कुछ ऐसा ही था।

पिछले दिनों ऐश्वर्या राय की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें कई कार्यक्रमों के दौरान की हैं। संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने परफॉर्मेंस भी दी थी। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें देख रहे हैं। तस्वीर में पीछे ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन भी नजर आ रही हैं।
पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें