फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को लेकर बार-बार बयान दे रही हैं ऐश्वर्या राय, 18 साल पहले भाई बनाने वाली थीं उन्हें

Tue, 07 Aug 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan REVEALED that shahrukh khan replace salman khan for film josh
ऐश्वर्या राय

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज हुई है । फिल्म को कुछ खास रिव्यूज नहीं मिले हैं । बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खास कमाल नहीं कर पा रही है । ऐश ने फिल्म में एक पॉप स्टार का रोल प्ले किया है । ऐश के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं ।

Aishwarya Rai Bachchan REVEALED that shahrukh khan replace salman khan for film josh
Aishwarya Rai Bachchan

फिल्म रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और ऐश्वर्या लगातार 'फन्ने खां' का प्रमोशन कर रही हैं । एक इंटरव्यू में ऐश से फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान की बहन का रोल प्ले करने के बारे में पूछा तो उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया । ऐश्वर्या ने बताया कि शाहरुख से पहले इस फिल्म में सलमान खान को लिया जाना था ।

Aishwarya Rai Bachchan REVEALED that shahrukh khan replace salman khan for film josh
Aishwarya Rai Bachchan

उन्होंने कहा, 'पहले फिल्म के लिए आमिर खान और सलमान खान को अप्रोच किया गया था । लेकिन फिर शाहरुख को ले लिया गया । आमिर खान को चंद्रचूण सिंह का रोल मिलने वाला था । जब पूरी कास्ट बदल दी गई तो मैंने भी फिल्म के लिए हां कर दी थी।' यह फिल्म साल 2000 में आई थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan REVEALED that shahrukh khan replace salman khan for film josh
ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी । फिर ब्रेकअप हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे के बारे में बात करना बंद कर दिया । लेकिन अचानक ही ऐश, सलमान खान के बारे में बयान देने लगी हैं ।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan REVEALED that shahrukh khan replace salman khan for film josh
Aishwarya Rai Bachchan

कुछ दिन पहले भी ऐश ने बताया था, 'संजय लीला भंसाली और मैं एक साथ 'बाजीराव मस्तानी' में काम करना चाह रहे थे लेकिन वह मेरे मुताबिक बाजीराव नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद भंसाली चाहते थे कि मैं 'पद्मावत' में काम करूं लेकिन इस फिल्म में भी मेरे मुताबिक खिलजी नहीं मिला। इस तरह से मैं इन फिल्मों से जुड़ नहीं पाई। संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने में मुझे बेहद खुशी होगी।' बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' में भंसाली, ऐश्वर्या के साथ सलमान को कास्ट करना चाहते थे हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed