फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2019: जमीन पर बैठ मां ऐश्वर्या की ड्रेस ठीक करने लगीं बेटी आराध्या, तस्वीरें हुईं वायरल

Mon, 20 May 2019 03:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 20 May 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai daughter aaradhya bachchan setting her mommy dress at cannes 2019
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय ने कान फेस्टिवल 2019 में गोल्डन कलर की गाउन पहनकर एंट्री ली । ऐश इस मरमेड गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं । खास बात ये है कि ऐश के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं । ऐश्वर्या ने बेटी को भी मैचिंग ड्रेस पहनाई थी। आराध्या येलो कलर की फ्रॉक में क्यूट दिख रही थीं । 
aishwarya rai daughter aaradhya bachchan setting her mommy dress at cannes 2019
aishwarya rai - फोटो : social media
कांस के रेड कार्पेट पर जाने से पहले ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के बीच एक अलग बॉन्डिंग देखने को मिली । दरअसल, रेड कार्पेट पर एंट्री करने से पहले ऐश्वर्या रेडी हो रही थीं । इसी दौरान आराध्या अपनी मां की ड्रेस ठीक करने लगीं। 
aishwarya rai daughter aaradhya bachchan setting her mommy dress at cannes 2019
aaradhya bachchan - फोटो : social media
ड्रेस ठीक करने के लिए आराध्या जमीन पर बैठने से भी नहीं हिचकतीं । ऐश की ड्रेस ठीक करते हुए आराध्या की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । जब ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर उतरीं तो सब उन्हें देखते रह गए । 
विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai daughter aaradhya bachchan setting her mommy dress at cannes 2019
aaradhya - फोटो : social media
उन्होंने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा । वहीं न्यूड लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या ने इस दौरान कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की। उनकी ड्रेस जीन लुइस सबाजी (Jean Louis Sabaji) ने तैयार की है।
विज्ञापन
aishwarya rai daughter aaradhya bachchan setting her mommy dress at cannes 2019
aaradhya bachchan - फोटो : social media
बता दें कि ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। वो अपनी फिल्म देवदास के प्रमोशन के लिए कान गई थीं और तब से हर साल उनका कान में जाने का सिलसिला जारी है। उस वक्त ऐश्वर्या के साथ देवदास में उनके को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी साथ में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed